Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश, DIC अनिर्बान दासगुप्ता, BP सिंह और अतनु भौमिक ने दिए मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश, DIC अनिर्बान दासगुप्ता, BP सिंह और अतनु भौमिक ने दिए मंत्र

12/04/2024 1 minute read
SAIL-Bokaro-Steel-Plant-Chairman-Amarendu-Prakash-DIC-Anirban-Dasgupta-BP-Singh-and-Atanu-Bhowmik-gave-the-mantra-1
  • रिफ्रैक्टरीज पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल (Bokaro Steel Plant – BSL) के मानव संसाधन विकास केंद्र (Human Resource Development Center) में बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) की मेजबानी में दो दिवसीय “नैनो टेक्नोलॉजी और टिकाऊ समाधानों के माध्यम से लौह और इस्पात उद्योग में रिफ्रैक्टरीज़ में प्रगति” विषय पर द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आरईएफआईएस-4.0 का शुभारम्भ हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल से बड़ी खबर, मरीजों के लिए ये फैसला

सम्मलेन में अतानु भौमिक, निदेशक-प्रभारी राउरकेला स्टील प्लांट एवं अतिरिक्त प्रभार बोकारो स्टील प्लांट मुख्य अतिथि रहे। बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी, महनिदेशक (एफआइआइ) डॉ दीपक जैन एवं डॉ. चाको जैकब, प्रोफेसर  (आइआइटी, खड़गपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

सम्मलेन में बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरीज) वीपी उपाध्याय सहित अन्य मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : BJP से सांसद विजय बघेल ने आखिर किया क्या है SAIL BSP कर्मियों के लिए, क्यों दे वोट…

सम्मलेन के उद्घाटन सत्र में सेल अध्यक्ष अमरेन्दु प्रकाश, निदेशक-प्रभारी भिलाई स्टील प्लांट अनिर्बान दासगुप्ता तथा निदेशक-प्रभारी दुर्गापुर एवं आईएसपी बर्नपुर बीपी सिंह ने भी प्रतिभागियों को ऑनलाइन मोड पर सम्बोधित किया और रिफ्रैक्टरीज से जुड़े चुनौतियों एवं संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन-कोल केमिकल डिपार्टमेंट ने वैगन अनलोडिंग में रचा इतिहास, लाखों का फायदा

निदेशक प्रभारी बीएसएल अतानु भौमिक,  अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी एवं महनिदेशक (एफआइआइ) डॉ दीपक जैन ने इस्पात उद्योग में रिफ्रैक्टरी की अहमियत और वर्ष 2030 तक देश में इस्पात उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ रिफ्रैक्टरी की बढ़ती ज़रूरतों और सम्बंधित पहलुओं पर चर्चा की।

सभी वक्ताओं ने सम्मलेन के सफल आयोजन की शुभकामनाएं भी दी।  डॉ.चाको जैकब ने रिफ्रैक्टरी के क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी की संभावनाओं पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश सेला टनल: SAIL के BSP, DSP, ISP, RSP, BSL के इस स्पेशल स्टील से बना टनल

40 तकनीकी पेपर प्रस्तुत होंगे

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया एवं इंडियन सिरेमिक सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस सम्मलेन में रिफ्रैक्टरी के विशेषज्ञ, रिफ्रैक्टरी निर्माताओं तथा उपयोगकर्ता सहित 350 से अधिक डेलिगेट भाग ले रहें हैं एवं लगभग 40 तकनीकी पेपर प्रस्तुत किये जाएंगे।

उद्घाटन सत्र के उपरान्त अतिथियों ने एक तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. अपराह्न तकनीकी सत्रों के दौरान रिफ्रैक्टरी से जुड़े तकनीकी आलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया. सम्मलेन 13 अप्रैल को भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश सेला टनल: SAIL के BSP, DSP, ISP, RSP, BSL के इस स्पेशल स्टील से बना टनल

300 मिलियन टन का लक्ष्य

ज्ञातव्य है कि इस सम्मलेन के दौरान रिफ्रैक्टरी उद्योग से जुड़े विभिन्न चुनौतियों, विशेषकर वर्ष 2030 तक देश में इस्पात उत्पादन क्षमता 300 मिलियन टन के लक्ष्य को हासिल करने के परिप्रेक्ष्य में रिफ्रैक्टरी सेक्टर में देश को आत्म-निर्भर बनाने, इंडस्ट्री-4.0 टेक्नोलोजी के इस्तेमाल द्वारा कम लागत तथा उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्रैक्टरी का निर्माण तथा इस्पात एवं रिफ्रैक्टरी उद्योग के परस्पर हितों से सम्बंधित सभी बिन्दुओं पर गहन मंथन कर भविष्य के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP News: भिलाई ज्ञानोदय छात्रावास का अब राजहरा छात्रावास में विलय, सबकुछ फ्री

कम लागत तथा उच्च गुणवता

रिफ्रैक्टरी सामग्री का उपयोग इस्पात उद्योग में बड़े पैमाने पर किया जाता है। कम लागत तथा उच्च गुणवता वाले रिफ्रैक्टरी के उपयोग से स्टील उत्पादन के लागत में भी कमी आएगी।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद, बच्चे अब पढ़ेंगे यहां, प्रबंधन पर गंभीर आरोप

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: T&D के पूर्व CGM आनंद तिवारी, BSP के लिए काम किया भारी
Next: EPS 95 Pension: पेंशनर्स को छोड़ उद्योगपति, सांसद, विधायक, मंत्री, नौकरशाह खुश, EPFO-सरकार पर गुस्सा

Related Stories

Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.