SAIL बोनस: ALC धनबाद ने DIC BSL को कहा-हड़ताल के मुद्दों को हल करें

  • पेपर पर ग्रेट प्लेस टू वर्क तथा महारत्ना कंपनी लिखने से कर्मचारियों का भला नहीं हो सकता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) के द्वारा 19 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित हड़ताल पर श्रम विभाग हरकत में आया है। श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) आरके कुरारिया ने बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी को निर्देश दिया है कि यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दे का शिघ्र निवारण करें।

ये खबर भी पढ़ें: यूरोकोक ग्लोबल समिट: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस रहीं आस्ट्रिया में मुख्य वक्ता, जानिए क्या कहा…

गौरतलब है कि बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) ने सैकड़ों सदस्यों के साथ गुरुवार को मौन जुलुस निकाल कर बोकारो इस्पात सयंत्र में 24 घंटे का हड़ताल नोटिस दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी

यूनियन द्वारा उठाए गए हड़ताल के मुद्दे

1 . वेज रीविजन (Wage Revision) का एमओए जल्द किया जाए तथा 15% MGB और 35% पर्क्स के साथ फिटमेंट और पर्क्स का एरियर का भुगतान किया जाए।

2 . प्रोडक्शन के हिसाब से प्रोडक्शन रिलेटेड पे को लागू किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News : वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद दुर्ग से चलेगी मेट्रो, नागपुर का सफर होगा आसान

3 . एनजेसीएस संविधान का उल्लंघन बंद किया जाए।

4 . बोकारो के स्थांतरित कर्मियों को वापसी किया जाए।

5 . सेक्रेट बैलेट इलेक्शन (Secret Ballot Election) के माध्यम से बोकारो इस्पात संयंत्र में मेंबर वेरिफिकेशन आयोजित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ट्रेनी को 21200 रुपए और नियमित कर्मचारियों के खाते में आ रहा 26500 SAIL बोनस

एएलसी धनबाद को जवाबी पत्र देंगे

पेपर पर ग्रेट प्लेस टू वर्क (Grate Place to Work) तथा महारत्ना कंपनी लिखने से कर्मचारियों का भला नहीं हो सकता है। कंपनी की पॉलिसी, श्रम कानूनों का पालन तथा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बाद ही ग्रेट प्लेस टू वर्क साबित होगा। हमारी यूनियन जल्द ही एएलसी धनबाद को जवाबी पत्र देगी।
हरिओम, अध्यक्ष-BAKS बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: मुंह पर अंगुली रखकर खामोशी से बोकारो BAKS ने थमाया हड़ताल नोटिस

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें