Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस: बाकी PSU के बोनस फॉर्मूले को आधार बनाकर सेल में 3 फॉर्मूला तैयार, साढ़े 40 हजार वाले फॉर्मूले को निरस्त करने की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस: बाकी PSU के बोनस फॉर्मूले को आधार बनाकर सेल में 3 फॉर्मूला तैयार, साढ़े 40 हजार वाले फॉर्मूले को निरस्त करने की मांग

28/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-Based-on-the-bonus-formula-of-other-PSUs-3-formulas-prepared-in-SAIL-demand-to-cancel-the-formula-of-40-and-a-half-thousand-1
  • SAIL Performance Incentive Scheme (SPIS) फॉर्मूले को कैंसिल करने की मांग सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से की गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों का बोनस फॉर्मूला इस बार क्या हो, इसको लेकर बहस शुरू हो गई है। पिछले बोनस फॉर्मूले का विरोध करते हुए 3 नया फॉर्मूला तैयार किया गया है, जिसकी कापी प्रबंधन को सौंप दी गई है। SAIL Performance Incentive Scheme (SPIS) फॉर्मूले को कैंसिल करने की मांग सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से की गई है। इस बाबत सोमवार को बीएसपी आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को फॉर्मूले का पत्र सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : नवीन पत्रकारिता पर राज्यपाल बोले-शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थी होते हैं राष्ट्र के निधि

बीएकेएस ने तीन बोनस फॉर्मूले का प्रस्ताव दिया है। बीएकेएस ने अपने पत्र में लिखा है कि 8 फरवरी 2023 को NJCS सब कमेटी में तीन यूनियनों के बहुमत से SPIS को मंजूरी दी गई है। एनजेसीएस संविधान के अनुसार उक्त फॉर्मूले को लागू नहीं माना जा सकता है, क्योंकि एक तो उसमे पांचों प्रमुख यूनियन प्रतिनधियों के साथ आम राय (Consensus) नहीं बनी थी। केवल तीन यूनियन प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किया था। वहीं, दुसरी ओर SPIS सब कमेटी में गुप्त मतदान के माध्यम से निर्वाचित चार यूनिट के प्रतिनिधियों में से एक की भी भागीदारी नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Sarkari Job: राज्य में बांधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पद सृजित

SPIS सब कमेटी में शामिल सभी नेता या तो नॉमिनेटेड थे या उस यूनिट से रिकॉगनाईजेशन यूनियन के प्रतिनिधि थे। जहां, न्यायालीन प्रक्रिया के कारण वर्षों से यूनियन चुनाव नहीं हो रहा है। वहीं, उक्त फॉर्मुले को काफी जटील बनाया गया है, जिसमे महंगाई भत्ता से लेकर कई तरह के फैक्टर को शामिल किया गया है। उक्त फॉर्मूले में लाभ का बैरियर भी लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: इमरजेंसी सेवा का बढ़ेगा दायरा, डायल 100 व 112  के लिए प्रदेशभर में दौड़ेंगे 400 नए वाहन

पढ़िए बोनस फॉर्मूला का क्या है प्रस्ताव

पहला फॉर्मूला:  
एक वर्ष के बेसिक तथा डीए का 8.33% SPIS हो+प्रोडक्शन/टर्नओवर/मुनाफा में रिकॉर्ड बनने पर स्पेशल इंसेंटिव दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : Tax Regime: सेल कर्मचारियों दीजिए ध्यान, 1 सितंबर तक मौका, पढ़ें एक-एक जवाब

दूसरा फॉर्मूला: EBITDA की 5% राशि SPIS राशि+प्रोडक्शन/टर्नओवर/मुनाफा में रिकॉर्ड बनने पर स्पेशल इंसेंटिव दिया जाए। चूंकि सेल में गैर कार्यपालक कर्मचारी सिर्फ उत्पादन में ही प्रत्यक्ष भागीदार है। वहीं, प्रबंधकीय निर्णयों में उनकी कोई भागीदारी नहीं होती। किसी भी कंपनी के उत्पादन के बाद आमदनी की वास्तविक तस्वीर EBITDA से प्रदर्शित होती है। अतः सेल का वार्षिक EBITDA की 5% की राशि को कुल SPIS राशि बनाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : Tax Regime: सेल कर्मचारियों दीजिए ध्यान, 1 सितंबर तक मौका, पढ़ें एक-एक जवाब

तीसरा फॉर्मूला: कुल SPIS राशि=प्रोडक्शन की 70% हिस्सेदारी+EBITDA की 30% हिस्सेदारी
उदाहरण:पहला भाग वित्त वर्ष 2022-23
क्रुड स्टील प्रोडक्शन 18.29 मिलियन टन
18.29 मिलियन टन का 70%=12.803 मिलियन टन।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election: अध्यक्ष पर दो नरेंद्र कुमार, महासचिव पर परविंदर के खिलाफ एम श्रीनिवास और अंकुर के विरुद्ध सत्यप्रकाश शर्मा, 11 जेडआर निर्विरोध

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने मांग किया है कि प्रति टन 500 रुपया  राशि देय हो।

इसीलिए 12.803 मिलियन टन×500 रुपया=640.15 करोड़ रुपया।

इसको प्रोडक्शन लक्ष्य के हिसाब से भी बांटा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: आपके घर में तो नहीं पनप रहा डेंगू का लार्वा, जरा चेक कीजिए

उदाहरण के तौर पर :दूसरा भाग लक्ष्य का
70% प्रोडक्शन होने पर 300 रुपए प्रति टन
80% पर-400 रुपए प्रति टन
90% पर 500 रुपए प्रति टन
100% या अधिक होने पर 600 रुपए प्रति टन।

ये खबर भी पढ़ें : Railway News: रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में सुझावों का खुला पिटारा, DRM बोले-होगा अमल

दूसरा भाग
EBITDA (2022-23) 9379 करोड़ का 30%=2813.7 करोड़ रुपया
EBITDA का हिस्से का 5% राशि= 40.685 करोड़ रुपया

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: मतदान केंद्रों में बूथ लेवल एजेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी

कुल SPIS फंड=पहला भाग+दुसरा भाग
=640.15+140.685
=780.835 करोड़ रुपया

इसके अतिरिक्त पांचों इंटीग्रेटेड यूनिट में से किसी भी इंटीग्रेटेड यूनिट में शून्य दुर्घटना लक्ष्य हासिल हो तो उस युनिट को 10 करोड़ रुपया स्पेशल इंसेंटिव राशि दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप के कार्मिकों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

एक आसान फिक्सड SPIS फॉर्मूला इसलिए जरूरी है, क्योंकि

1. आसान फॉर्मूले से प्रत्येक कर्मचारी दिए गए उत्पादन लक्ष्य को दिमाग में रखकर काम करेगा कि अगर टारगेट पूरा करते है तो हमें SPIS बेहतर मिलेगा।

2. कर्मचारी एक-दूसरे को उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

3. वहीं, अगस्त में अगर SPIS राशि पर यूनियनों से समझौता हो जाता है तो मानसुन से प्रभावित दूसरे तीमाही में प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कर्मचारी खुद प्रेरित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : अहिवारा का सियासी द्वार, कांग्रेस-भाजपा से धर्म गुरु, पद्मश्री, जज, इंजीनियर, जिला शिक्षा अधिकारी और डाक्टर दावेदार

एक नजर सेल की उत्पादन क्षमता , लेबर प्रोडक्टिविटी में वृद्धि पर

वित्त वर्ष क्रुड स्टील  लेबर प्रोडक्टिविटि     (मिलियन टन)(प्रति टन प्रति कर्म.)
2012-13:  13.417   258
2022-23:  17.37     521

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में 19 अफसरों का एक साथ ट्रांसफर, पढ़िए नाम

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि एक दशक  घटते मैनपावर के बावजूद सेल के गैर कार्यपालक कर्मियों ने क्रुड स्टील के उत्पादन मे 3.96 मिलियन टन की बढ़ोतरी किया है। वहीं, उत्पादन बढ़ाने से सेल कर्मियो की लेबर प्रोडक्टिविटि भी एक दशक मे 263 टन  क्रुड स्टील प्रति कार्मिक प्रति वर्ष बढ़ गया है। प्रोडक्शन को ध्यान में रखकर बनाए गए एसपीआईएस फॉर्मूला को लागू करने से कर्मचारी खुद उत्साहित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बोकारो महिला समिति के मंच पर शुक्ला बिस्वास सावन क्वीन, पूनम सेकंड, यामिनी थर्ड

बाकि पीएसयू में प्रचलित फॉर्मूला ही अपनाया है

हम बाकि यूनियनों जैसे कुछ भी राशि एसपीआईएस के तौर पर मांग नहीं किए हैं। बाकि पीएसयू में प्रचलित फॉर्मूलों को ध्यान मे रखकर सेल के उत्पादन के अनुसार फॉर्मूला बनाए हैं।
-अमर सिंह, अध्यक्ष

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम-3 को मिली एक और सौगात

उत्पादन और लाभ से कर्मचारियों को जोड़ने पर अंतः फायदा कंपनी को होगा। दिल में जोश तथा उमंग रहने पर कर्मचारी 20% तक अधिक उत्पादन करते हैं। यह सेल में 2011 से  2013 तक देखा जा चुका है। उक्त अवधि में सेल की कुल उत्पादन क्षमता से भी अधिक उत्पादन हुआ था।
-अभिषेक सिंह, महासचिव

ये खबर भी पढ़ें : ट्रांसजेडरों का ये रूप देख हर कोई दंग, रायपुरियंस का जीता दिल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंडस्ट्री संभालने वाली महिला उद्यमी को मिली छत्तीसगढ़ सरकार की स्कीम की जानकारी, कमाई का दिखा रास्ता
Next: राम वन गमन पर्यटन परिपथ: मुख्यमंत्री चम्पारण में निर्माण कार्यों का लोकार्पण व रामायण महोत्सव में कल होंगे शामिल

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.