Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस की ताजा खबर: NJCS में पलट गई बहुमत की बाजी, अब होगा ये…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की ताजा खबर: NJCS में पलट गई बहुमत की बाजी, अब होगा ये…

09/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-Latest-News-NJCS-Majority-Management-CITU-AITUC-INTUC-HMS-Bonus-Meeting-Employees-Steel-A

-सेल कर्मचारियों की बोनस राशि तय करने के लिए 17 अक्टूबर को दिल्ली में एनजेसीएस नेताओं संग सेल प्रबंधन की मीटिंग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के बोनस को लेकर एक बड़ी खबर आ गई है। बहुमत के आधार पर सेल प्रबंधन ने बोनस फॉर्मूले पर तीन यूनियनों से साइन कराया था। अब बाजी पलट चुकी है। बोनस फॉर्मूले के खिलाफ अब पांच में से 4 यूनियन एक मंच पर आ चुकी हैं। प्रबंधन ने फॉर्मूले पर साइन करने वाली एचएमएस और इंटक का मूड भी बदल चुका है।

बोनस फॉर्मूले पर साइन करने वाले एनजेसीएस नेता भी संतुष्ट नहीं हैं। स्पष्ट रूप से बोल दिया गया है कि फॉर्मूला सुविधा के लिए बनाया जाता है। इससे बेहतर सुविधा जो होगी, वही अमल में लाया जाएगा। कर्मचारियों को नुकसान से बचाने के लिए एनजेसीएस बैठक में सौदेबाजी की जाएगी।

इंटक से एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह का कहना है कि बोनस फॉर्मूले के अतिरिक्त और राशि कर्मचारियों को दिलाने की कोशिश की जाएगी, ताकि नुकसान न होने पाए। एनजेसीएस मीटिंग इसीलिए बुलाई जाती है। कर्मचारी हित में क्या बेहतर है, इसको चर्चा किया जाए। कंपनी और कर्मचारी हित में काम करने के लिए एनजेसीएस फोरम है। इस फोरम का सही इस्तेमाल होगा।

इधर-एचएमएस से एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह पहले ही बोल चुके हैं कि वह बोनस फॉर्मूले को स्वीकार नहीं करेंगे। इस बदले घटनाक्रम पर बोनस फॉर्मूले पर साइन नहीं करने वाली यूनियन सीटू का पक्ष भी सामने आ चुका है।

उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी का कहना है कि कर्मचारियों के लिए शुभ संकेत है। सेल प्रबंधन ने बहुमत को आधार बनाकर 3 यूनियनों से फॉर्मूले पर साइन कराया, अब वही बहुमत का आंकड़ा बदल चुका है। सीटू और एटक ने साइन नहीं किया था। इंटक, एचएमएस और बीएमएस ने साइन किया था। अब इंटक और एचएमएस भी फॉर्मूले पर आधारित बोनस के लिए तैयार नहीं है।

कर्मचारियों को पिछली बार 40 हजार 500 रुपए बोनस दिया गया था। इस बार इससे ऊपर ही बात होगी। सीटू के केंद्रीय नेता स्पष्ट रूप से बोल चुके हैं कि पिछली बार से कम बोनस पर कोई समझौता नहीं होगा। प्रबंधन द्वारा पेश किए गए फॉर्मूले के खिलाफ पहले सीटू और एटक ही था। अब एचएमएस और इंटक भी आ चुका है। इसलिए बहुमत फॉर्मूला बदलने के पक्ष में है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BMS का भंडाफोड़: BSP CPF ट्रस्ट का पद बिका 2 लाख में…!, चन्ना केशवलू, हरिशंकर और वशिष्ठ का नाम पुलिस से कोर्ट तक
Next: International Day Of The Girl Child 2023: छत्तीसगढ़ में नोनी जोहार पर जुट रहीं फिल्मी हस्तियां, पढ़िए पूरा शेड्यूल

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.