Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus Update: पुराने नहीं, नए फॉर्मूले पर होगी बात, एनजेसीएस मीटिंग बुलाने पर जोर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Update: पुराने नहीं, नए फॉर्मूले पर होगी बात, एनजेसीएस मीटिंग बुलाने पर जोर

Azmat ali 08/08/2025 1 minute read
SAIL Bonus Update Talks Will Be Held On New Formula Not Old One Emphasis On Calling NJCS Meeting (1)

2023 में 23 हजार और 2024 में 26 हजार 500 रुपए कर्मचारियों के खाते में भेजा गया। ट्रेनी को 21 हजार 200 रुपए मिला था बोनस।

  • नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस के सदस्य व एचएमएस बोकारो के महासचिव राजेंद्र सिंह का बड़ा दावा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों को क्या इस बार भी बगैर समझौते का बोनस मिलेगा? इसका जवाब तो एनजेसीएस मीटिंग होने के बाद ही आएगा। फिलहाल, एचएमएस (HMS) ने दावा किया है कि पिछले बोनस फॉर्मूले पर कोई बात नहीं होगी। नए बोनस फॉर्मूले (Bonus Formula) पर ही चर्चा की जाएगी। जल्द से जल्द एनजेसीएस मीटिंग (NJCS Meeting) बुलाने के लिए एचएमएस के महासचिव संजय वढावकर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। सेल के उच्च प्रबंधन से बातचीत के बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी।

दो साल से लगातार बगैर समझौते के ही सेल (SAIL) प्रबंधन कर्मचारियों के खाते में बोनस राशि डाल रहा है। साल 2023 में 23 हजार रुपए बोनस के रूप में दिया गया था। 2024 में 26 हजार 500 रुपए खाते में भेजा गया। वहीं, ट्रेनी को 21 हजार 200 रुपए दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा

बोनस को लेकर दुर्गापुर (Durgapur), इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (Burnpur Steel Plant), बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant), राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant), भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से आवाज उठनी शुरू हो गई है। सेल डीएसपी (SAIL DSP) में लगातार विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

पिछले साल एनजेसीएस मीटिंग में 52 हजार की मांग थी

बता दें कि पिछले साल सेल एनजेसीएस (NJCS) मीटिंग बेनतीजा खत्म हो गई थी। सेल प्रबंधन की तरफ से 26 हजार रुपए का प्रस्ताव दिया गया था, जबकि यूनियन की तरफ से 52 हजार रुपए की मांग थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

एचएमएस बोकारो के महासचिव राजेंद्र सिंह बोले

नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) के सदस्य व एचएमएस बोकारो (HMS Bokaro) के महासचिव राजेंद्र सिंह ने सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) से बातचीत में कहा-नए बोनस फॉर्मूले पर ही बात होगी। फॉर्मूला क्या होगा, यह सभी यूनियन के लोग बैठकर तय कर लेंगे।

इसके बाद प्रबंधन के सामने मांग रखी जाएगी। कर्मचारियों (Employees) ज्यादा से ज्यादा बोनस मिले, इसी दिशा में बातचीत की जाएगी। मामले को लंबा खींचने के बजाय हल करने की दिशा में कदम बढ़ाने का उद्देश्य है।
11-12 सितंबर को एचएमएस की नेशनल वर्किंग कमेटी की मीटिंग

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

राजेंद्र सिंह के मुताबिक फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी संजय वढावकर दिल्ली जाने वाले हैं। वह खुद मुंबई में 24 अगस्त को फेडरेशन की मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद 11-12 सितंबर को एचएमएस की नेशनल वर्किंग कमेटी की मीटिंग दिल्ली में होनी है। इसलिए बोनस (Bonus) के मुद्दे को लेकर दिल्ली में वार्ता करने के लिए पूरा समय देंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार मजदूरों को नहीं दे रहे वेतन पर्ची और लीव कार्ड, सैलरी पर डाका
Next: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट के मजदूरों को मिला खास गिफ्ट, पढ़ें डिटेल

Related Stories

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.