Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट से 10 अधिकारी, 33 कर्मचारी रिटायर, डीआइसी-ईडी ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट से 10 अधिकारी, 33 कर्मचारी रिटायर, डीआइसी-ईडी ने दी विदाई

Azmat ali 01/01/2026 1 minute read
SAIL BSL 10 Officers, 33 Employees Retire from Bokaro Steel Plant

बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी कार्यालय में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) लक्ष्मी दास को समारोह में विदाई दी।

  • बीएसएल से सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से दिसम्बर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी उपस्थित रहे। समारोह के आरम्भ में मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत किया।
सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अंतिम निपटान एवं मैत्री भवन से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कीं तथा प्रत्येक कर्मी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि राजश्री बनर्जी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं. उन्होंने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र एवं उपहार भी भेंट किए। दिसम्बर’ 2025 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 10 अधिशासी एवं 33 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

समारोह के अंत में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी के द्वारा किया गया।

बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी कार्यालय में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) लक्ष्मी दास के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी लोगों ने बोकारो स्टील प्लांट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज ने साल के पहले दिन इस्पात श्रमिकों का बढ़ाया हौसला, प्रोडक्शन लक्ष्य पर निशाना
Next: SAIL Big News: दिसंबर 2025 में 11 हजार करोड़ का कैश कलेक्शन लक्ष्य पार, बीएसपी टॉप पर

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.