Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का चेक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का चेक

Azmat ali 18/08/2025 1 minute read
sail-bsl-labourers-family-gets-a-cheque-of-rs-10-lakh

बीएसएल प्रबंधन और बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान के तहत लागू यह योजना ठेका श्रमिकों एवं परिजनों के लिए।

  • ठेका श्रमिक के आश्रित को बीएसएल समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (GPAIS) के अंतर्गत 10 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में विभिन्न ठेकेदारों के अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों के लिए लागू की गई समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना(GPAIS) के अंतर्गत पहला दावा का सेटलमेंट करते हुए स्व. अशोक पंडित की पत्नी परमिला देवी को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक 18 अगस्त को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी श्री बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री ए.के. शरण सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे। इस योजना के अंतर्गत बजाज एलियांज बीमा कंपनी द्वारा पहला दावा का सेटलमेंट श्रीमती परमिला देवी के पक्ष में किया गया है।

स्व. अशोक पंडित का 24 अप्रैल 2025 को बेगूसराय, बिहार में एक सड़क दुर्घटना हुआ था और कुछ दिनों बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था । उल्लेखनीय है कि बीएसएल ने अपने ठेका श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा और कल्याण को सुदृढ़ करने की दिशा में नवंबर 2024 में समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (GPAIS) की शुरुआत की थी।

यह योजना बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट, जो बीएसएल के पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा गठित निकाय है के माध्यम से संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत ठेका श्रमिक को दुर्घटनावश मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

बीएसएल प्रबंधन और बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान के तहत लागू यह योजना ठेका श्रमिकों एवं उनके परिजनों को ऐसी कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: इस्पात भवन कैंटीन की बदली सूरत, डीआइसी ने काटा टेस्टी बाइट्स का फीता
Next: दशहरा महाअष्टमी पर 30 सितंबर की छुट्टी अब नहीं, 28 अगस्त को नवाखाई पर अवकाश घोषित

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.