Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: नंदिनी में 8वें खदान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह पर कर्मचारियों संग बच्चे भी पुरस्कृत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: नंदिनी में 8वें खदान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह पर कर्मचारियों संग बच्चे भी पुरस्कृत

20/12/2024 1 minute read
SAIL BSP: Children along with employees were awarded on the 8th Mine Environment and Mineral Conservation Week in Nandini

स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

  • इस दौरान बच्चों द्वारा आयोजित रंगोली और पेंटिंग का अवलोकन किया गया और वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।

सूचनाजी न्यूज, नंदिनी। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के नंदिनी खदान में “आठवें खदान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह” समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निरीक्षण दल के संयोजक उप महाप्रबंधक (जायसवाल निको) संतोष कुमार सिंह, उप प्रबंधक (जायसवाल निको) पुपून प्रधान, सहायक प्रबंधक (जूलॉजी बीएसपी) शवेतांगिनी पंडा एवं टीम के अन्य सदस्यों ने खदान का भ्रमण किया और कार्यक्रम का अवलोकन किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant ने दो वर्गों में जीता 15वां कलिंग सुरक्षा उत्कृष्टता प्लेटिनम पुरस्कार

अतिथियों का स्वागत नंदिनी खदान के सहायक महाप्रबंधक एसके खंडे, वरिष्ठ प्रबंधक आर राठौर और सहायक महाप्रबंधक अलंकर भिवगढ़े द्वारा किया गया। इसके बाद कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नंदिनी खदान द्वारा पर्यावरण के प्रति किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, सीएसआर गतिविधियों के तहत किए गए कार्यों की भी जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: कलाशंकर की धांसू बल्लेबाजी नहीं आई काम, अंतिम बाल पर पलटी बाजी, NIT Raipur और CICA में होगा 23 को फाइनल

इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए नंदिनी खदान के उप महाप्रबंधक वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संतोष कुमार खांडे, अलंकार भिवगड़े, आर राठौर, अब्दुल समीम खान, एसके नायक, एसएन सिंह, पी बाबू, अशोक दास, विनीत यादव और अरविंद सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन मृणालेश साहा द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CISF हैंडबॉल कोच और खिलाड़ियों में गहराया विवाद, हाईकोर्ट में भारत सरकार, DG, DIG, कोच बने पार्टी

कार्यक्रम के दौरान नंदिनी खदान के चलित मॉडल का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा सराहा गया। इसके बाद, टीम के संयोजक संतोष कुमार सिंह ने पर्यावरण का ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी को पर्यावरण की शपथ दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें: देश के 700+जिलों में खास इवेंट, फायदा उठाएं कर्मचारी-पेंशनभोगी

वीरेंद्र कुमार द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल और शासकीय प्राइमरी स्कूल देवरझाल के बच्चों ने पर्यावरण के प्रति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे कर्मचारियों और अधिकारियों ने खूब सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: New Year का जश्न मनाइए सरगुजा की प्राकृतिक संग, फ्लाइट किराया सिर्फ 999 रुपए, रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा शुरू

तत्पश्चात, सभी स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए, साथ ही कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान बच्चों द्वारा आयोजित रंगोली और पेंटिंग का अवलोकन किया गया और वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। निरीक्षण दल ने खदान में संचालित किए जा रहे नए ड्रिल मशीन के कार्य, खदान के बैंचों, मानव निर्मित जंगल और यहां की उत्पादन एवं अनुरक्षण कार्यप्रणाली की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: Pension News: पेंशन विभाग सुनेगा फरियाद, यहां दर्ज कीजिए शिकायत, 24 तक मौका

इस कार्यक्रम ने नंदिनी खदान के पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रयासों को उजागर किया, और सभी उपस्थित जनों के लिए यह एक प्रेरणादायक आयोजन था।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: Merger of Bolani PF Trust with HSL CPF Trust of RSP

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुद्रास्फीति और वेतन वृद्धि के लिए ईपीएस 95 पेंशन को हर 5-10 साल में किया जाए संशोधित
Next: BIG NEWS: 1 अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाना अनिवार्य, यह है प्रॉसेस

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.