SAIL BSP News: इंटक यूनियन का बढ़ा कुनबा, 28 युवा कर्मचारियों ने ली सदस्यता

SAIL BSP News INTUC Union Grows 28 Young Employees Take Membership
  • बीएसपी के युवा कर्मचारी इंटक यूनियन से आकर्षित होकर बने सक्रिय सदस्य।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के 28 युवा कर्मचारियों ने स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक की विचारधारा, कर्मचारियों के हित में निरंतर संघर्ष और सकारात्मक कार्यशैली से प्रभावित होकर यूनियन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

इंटक नेताओं के मुताबिक युवा कर्मियों ने कहा कि यूनियन द्वारा वेतन विसंगतियों, पदोन्नति, कार्यस्थल सुरक्षा, ठेका श्रमिकों के अधिकार एवं पेंशन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर निरंतर किए जा रहे प्रयासों ने उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठित होकर ही कर्मचारी अपने अधिकारों की प्रभावी रक्षा कर सकते हैं।
ये हैं सक्रिय सदस्य बनने वाले कर्मचारी

कोक ओवन विभाग से: शैलेन्द्र कुमार चौधरी, मिराज अकरम, देवानंद साहू, जेम्स एन., रोहित कुमार ठाकुर, खिलेंद्र कुमार, हेमराज मीणा, रिजूरुस टोप्पो, हेमचंद टिकरिया, देव कुमार ध्रुव, जीवनलाल, कमल नारायण ध्रुव, रवि शंकर प्रसाद।

ब्लास्ट फर्नेस विभाग से: कमलेश कुमार नेताम, लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव।
ई.आर.एस. विभाग से: एस. मलवासा, शैलेन्द्र कुमार मालबंदे।
ओएचपी विभाग से: दुर्गेश कुमार गोड़, भास्कर राव, विवेक मरकाम, सुनील कुमार साहू।
एसएमएस–2 विभाग से: वेदराम सिंह, उदय राम साहू।
एसएमएस–3 विभाग से: दिलीप कुमार ठाकुर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर।
बीआरएम विभाग से: नवल किशोर साहू।
आरटीएस विभाग से: एम. नच्मैया।

इस अवसर पर यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू एवं उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने आह्वान किया कि कर्मचारी अपनी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाएं तथा एकजुटता बनाए रखें, ताकि कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित की जा सके।