Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: EMD, MRD, RMD, PPC, CCW और CMD के कर्मचारियों की पत्नी ने देखा दहकता इस्पात, सामने आई ये बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: EMD, MRD, RMD, PPC, CCW और CMD के कर्मचारियों की पत्नी ने देखा दहकता इस्पात, सामने आई ये बात

16/12/2024 1 minute read
SAIL BSP: Wife of EMD, MRD, RMD, PPC, CCW and CMD employees saw steel production

मानव संसाधन विभाग अपने कर्मवीरों के कार्य स्थल एवं कार्य प्रणाली से उनके जीवन साथियों को अवगत कराने के लिए कार्यक्रम।

  • संयंत्र के संचालन और राष्ट्र निर्माण में किस तरह कर्मचारियों के जीवन साथियों का भी योगदान उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि कार्मिकों का।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के सर्विसेस जोन के अंतर्गत आने वाले विभागों (EMD, MRD, RMD, PPC, CCW और CMD) के कार्मिकों की जीवन संगनियों ने “आप भी जानिए” कार्यक्रम के तहत संयंत्र भ्रमण किया।

ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा बर्थ-डे

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के मानव संसाधन-सेवाएँ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव संसाधन विभाग अपने कर्मवीरों के कार्य स्थल एवं कार्य प्रणाली से उनके जीवन साथियों को अवगत करने के लिए इस कार्यक्रम “आप भी जानिए” का आयोजन करता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में ‘फ्लाइट ऑफ स्टील स्कल्पचर’ लगभग तैयार, सिविक सेंटर में आप भी देखने आइएगा

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ) तुषार कान्त की अध्यक्षता में हुआ, जिसमे मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-संकार्य) सूरज कुमार सोनी, महाप्रबंधक (मा. सं.-मिल्स, एम एंड एस, एवं वेलफेयर) संजय द्विवेदी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक पहुंचा FSNL मामला, कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा शर्तें रहेंगी बहाल

कार्यक्रम में सेवाएँ अंचल के अंतर्गत आने वाले विभागों के 20 कर्मचारियों की जीवन साथियों ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कर्मचारियों के जीवन साथियों के संयंत्र के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान को रेखांकित किया। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने बताया कि संयंत्र के संचालन और राष्ट्र निर्माण में किस तरह कर्मचारियों के जीवन साथियों का भी योगदान उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि हमारे कार्मिकों का।

ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल

महाप्रबंधक (मानव संसाधन-संकार्य) सूरज कुमार सोनी ने कर्मचारियों की धर्मपत्निओं का कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा में योगदान के संबंध में बताया | सहायक महाप्रबंधक (मा.सं.-सेवाएँ) जया रॉय द्वारा स्वागत उदबोधन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। संयंत्र भ्रमण के पूर्व संयंत्र में उत्पादन प्रक्रिया, संभावित खतरे एवं उनसे सुरक्षा के उपायों के संबंध में अतिथियों को महत्वपूर्ण जानकारी एम.आर.डी. के विभागीय सुरक्षा अधिकारी, सहायक महाप्रबंधक श्री अवनीश दुबे द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उपेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक प्रबंधक (मा.सं.-सेवाएँ) द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का फैसला: विधानसभा सदस्य के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी, विष्णु सरकार के ये भी फैसले

स्वागत एवं परिचय सेशन के पश्चात अतिथियों को संयंत्र भ्रमण करवाया गया। जहाँ उन्होंने लौह उत्पादन एवं उससे विभिन्न उत्पादों के बनने की प्रक्रिया को देखा और जाना। संयंत्र भ्रमण के पश्चात सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्षों ने कार्यक्रम की विशेष अतिथियों से उनके अनुभव जाने एवं उनसे कार्यक्रम के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात

साथ ही उन्हें अपने पतियों यानि हमारे कर्मवीरों के जीवन में सदा प्रेरणा बने रहने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया और भविष्य में अपने पतियों को सुरक्षा के साथ समय पर ड्यूटी भेजने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन- सेवाएँ विभाग के अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी साजिद हुसैन, अनुभागीय अधिकारी लक्ष्मी दौलतानी एवं अफज़ल खान और नीरज गुप्ता, बिरेन्द्र ओरांव, प्रिय ठाकुर, सोमा रानी, अंजोर का विशेष सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Updates: टॉप लूज़र में शामिल है Adani Enterprises और Adani Ports

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: डिप्लोमा इंजीनियर्स के टूर्नामेंट में सुपर ओवर, हाट स्ट्रिप मिल हारा, SMS न्यू ने जीता फाइनल
Next: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे अमित शाह, CRPF, BSF, कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तरिया बटालियन पर ये कहा…

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026
BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.