Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Chairman Interview: सेल से 5, मॉयल-एनएमडीसी से 1-1 दावेदार, Steel Authority Of India Limited को आज मिलेगा नया चेयरमैन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Chairman Interview: सेल से 5, मॉयल-एनएमडीसी से 1-1 दावेदार, Steel Authority Of India Limited को आज मिलेगा नया चेयरमैन

12/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Chairman-Interview-5-from-SAIL-1-1-candidate-from-MOIL-NMDC-Steel-Authority-of-India-Limited-will-get-new-chairman-today-1
  • हर इकाइयों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई राजनीतिक पकड़ और वरिष्ठता के आधार पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चेयरमैन की कुर्सी पर देखना चाह रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के नए चेयरमैन के लिए इंटरव्यू बुधवार को है। आज तय हो जाएगा कि नया चेयरमैन कौन होगा। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने इंटरव्यू के लिए 7 लोगों को कॉल कर लिया है। प्रमुख दावेदारों में भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता, बोकारो के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश, दुर्गापुर के डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह, सेल के डायरेक्टर कामर्शियल वीएस चक्रवर्ती, रांची से ईडी जगदीश अरोड़ा का नाम आगे बताया जा रहा है। इनके अलावा मॉयल और एनएमडीसी से भी दो अधिकारियों ने दावेदारी करके सेल के अधिकारियों का तनाव बढ़ा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL को मिले 21 नए अधिकारी, इधर-हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन ज्वाइंट डिक्लरेशन ऑप्शन की सुविधा

मौजूदा चेयरमैन सोमा मंडल (Soma Mandal) अप्रैल में ही रिटायर हो रही हैं। इनके स्थाल पर नए सेल चेयरमैन (SAIL Chairman) का चयन होने के बाद करीब दो माह के भीतर कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी। सरकार की मुहर लगने के बाद ही नए चेयरमैन कामकाज संभालेंगे। इस बीच किसी आइएएस के जरिए कामकाज कराया जाएगा। इधर-सेल के हर इकाइयों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई राजनीतिक पकड़ और वरिष्ठता के आधार पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चेयरमैन की कुर्सी पर देखना चाह रहा है। फिलहाल, रिजल्ट आने तक इंतजार ही करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL में 40% तक बिलो रेट पर ठेका, मजदूरों के शोषण का प्रबंधन दे रहा ठेकेदारों को मौका

आप भी जानिए दावेदार कहां से हैं

अनिर्बान दासगुप्ता: निदेशक प्रभारी भिलाई स्टील प्लांट, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)।
अमरेंदु प्रकाश: निदेशक प्रभारी (बोकारो स्टील प्लांट), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)।
विजेंद्र श्रीनिवास चक्रवर्ती: निदेशक (वाणिज्यिक), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)
बृजेंद्र प्रताप सिंह: निदेशक प्रभारी (बर्नपुर और दुर्गापुर इस्पात संयंत्र), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)।
जगदीश अरोड़ा: ईडी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)
राकेश तुमाने: निदेशक (वित्त), मॉयल लिमिटेड
अमिताभ मुखर्जी: निदेशक (वित्त), एनएमडीसी लिमिटेड

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai टाउनशिप में कब्जे और गुंडई के खिलाफ बनी रणनीति, 13 की शाम अधिकारी-कर्मचारी सेक्टर-9 चौक पर करेंगे प्रोटेस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP जल्द करे SEWA गवर्निंग बॉडी का गठन, चुनाव कराएं या मनोनयन, इधर-ई-सहयोग पर कर्मचारियों को दिखेगी हाजिरी
Next: Breaking News: SAIL BSP के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में लगी आग, मचा हड़कंप, फिजियोथेरिस्ट वार्ड में छाया अंधेरा

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.