Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: BSOA अध्यक्ष जीएम एके सिंह समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BSOA अध्यक्ष जीएम एके सिंह समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट

Azmat ali 08/05/2026 (Last updated: 08/05/2026) 1 minute read
Bokaro Steel Plant BSOA President GM AK Singh and 13 other Officers Transferred, Read the List

सेल बोकारो स्टील प्लांट में अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में बदली जिम्मेदारियां। एक साथ बड़े पैमाने पर उलटफेर किया गया।

  • सेल बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत कई अधिकारियों का तबादला
  • मानव संसाधन विभाग के संगठनात्मक विकास अनुभाग द्वारा जारी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Steel Authority of India Limited के Bokaro Steel Plant में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 13 अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। जीएम सहित 13 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।
बीएसएल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह (एके सिंह) को जीएम-टीए (एलआरए) पद से स्थानांतरित कर जीएम (एल एंड ए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उनके पास बोकारो निवास समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी होगी। वहीं सीआरके सुधांशु को जीएम (एल एंड ए) से जीएम-टीए (एलआरए) बनाया गया है।

प्रबंधन द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमोद शंकर सिंह को डीजीएम-टीए (हॉर्टिकल्चर) से डीजीएम (सीएमएम) पद पर भेजा गया है। शैलेश कुमार दुबे को एजीएम (सीआरएम-3) से एजीएम-टीए (वाटर सप्लाई) की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD: नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक पंडा के चयन को मंजूरी, अब बने सेल के मुखिया, पढ़ें सफर…

इसी तरह राकेश बाबू वेलपुरी को एजीएम-टीए (सिविल) से एजीएम (एचआर-एल एंड डी) बनाया गया है, जबकि मयंक आकाश को एजीएम-टीए (वाटर सप्लाई) से एजीएम (एल एंड ए) पद पर स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में अन्य कई अधिकारियों के विभागीय बदलाव भी किए गए हैं। मनोज कुमार को सीनियर मैनेजर-टीए (इलेक्ट्रिकल) से सीनियर मैनेजर (टीबीएस) तथा राजीव कुमार सिंह को सीनियर मैनेजर (टीबीएस) से सीनियर मैनेजर-टीए (इलेक्ट्रिकल) बनाया गया है।

इसके अलावा अशोक कुमार को सीनियर मैनेजर-टीए (वाटर सप्लाई) से सीनियर मैनेजर (सीआरएम-3) तथा सांति राम पात्रा को डिप्टी मैनेजर-टीए (रेवेन्यू) से डिप्टी मैनेजर (एचआर-ओडी) पद पर स्थानांतरित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 की फर्जी खबर से भड़के पेंशनभोगी, भ्रामक समाचारों से सावधान रहें

इसी तरह Steel Authority of India Limited के Bokaro Steel Plant की माला रानी को डीजीएम (एचआर-ओडी) से स्थानांतरित कर डीजीएम (एचआर-एल एंड डी) बनाया गया है। वहीं नीरज कुमार त्रिपाठी को सीनियर मैनेजर (सीएसआर) पद से हटाकर सीनियर मैनेजर (एल एंड ए–बोकारो निवास) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कुमार सौरभ को असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ए–बोकारो निवास) से असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) पद पर स्थानांतरित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant Burnpur: धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक गूंजी, फोटो युद्ध के मैदान जैसी, इधर-USM में हादसा, कर्मी जख्मी

प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी रिलीविंग और ज्वाइनिंग रिपोर्ट मानव संसाधन विभाग को उपलब्ध कराएंगे। बताया जा रहा है कि बोकारो निवास और मानव संसाधन विभाग से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड, ये है बेस्ट प्रोडक्शन डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD: नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक पंडा के चयन को मंजूरी, अब बने सेल के मुखिया, पढ़ें सफर…
Next: SAIL BIG NEWS: टाउनशिप में 5 साल से जमे अधिकारियों पर इस्पात मंत्रालय की नज़र, अफसरों को हटाने की बारी अब BSP, RSP, DSP, ISP की

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.