Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल कर्मचारियों-अधिकारियों को जबरन बनाया ईपीएफओ का मेंबर, कटा पेंशन कंट्रीब्यूशन, पैसा अभी तक नहीं आया वापस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों-अधिकारियों को जबरन बनाया ईपीएफओ का मेंबर, कटा पेंशन कंट्रीब्यूशन, पैसा अभी तक नहीं आया वापस

Azmat ali 02/07/2025 1 minute read
SAIL employees and officers were forcibly made EPFO members, pension contribution deducted

सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मोटी रकम अब भी ईपीएफओ के पास फंसी है, जो वापस आनी चाहिए।

  • -भविष्य निधि खाते से ईपीएस 95 पेंशन मद में अंशदान होता रहा।
  • -बोकारो स्टील के आफिसर्स ने कटौती रोकने की आवाज उठाई थी।
  • -दो साल पहले तत्कालीन डायरेक्टर फाइनेंस एके तुल्सयानी की दखल से कटौती पर रोक लगी थी।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन का मामला उलझा हुआ है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation (EPFO)) पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से मेंबर बनने पर ऑडिट मेमो नहीं दिया और अंशदान कटता रहा। इस तरह बोकारो में सेल के कर्मचारियों और अधिकारियों को भारी चपत लगती गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

साल 2014 के बाद जो लोग सेल से जुड़े, जिनका बेसिक डीए 15 हजार अधिक था,उनको ईपीएस 95 के सदस्य होने का प्रावधान ईपीएफ़ओ में नहीं था। बावजूद, इसके कई अधिकारियों और कर्मचारियों का ईपीएस 95 का सदस्य बना दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

इनके भविष्य निधि खाते से ईपीएस 95 पेंशन मद में अंशदान होता रहा। दो साल पहले यह मुद्दा  तत्कालीन डायरेक्टर फाइनेंस एके तुल्सयानी जी के संज्ञान में लाया गया और इनकी दखल के बाद कटौती पर रोक लगी। लेकिन, दो साल बीत जाने के बाद भी आज तक ईपीएस 95  मद में काटी गई राशि की वापसी ईपीएफ़ओ से नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

बीएसएल के अधिकारियों ने यह मुद्दा एके तुल्सयानी के सामने उठाया था

सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मोटी रकम अब भी ईपीएफओ के पास फंसी है, जो वापस आनी चाहिए थी। लेकिन, अब तक यह राशि वापस नहीं आ सकी है। सेल की इकाइयों में सबसे ज्यादा केस बोकारो स्टील प्लांट से सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव ने कहा…

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय पांडेय बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में ईपीएफओ मुख्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत पिछले दिनों हुई है। जो पैसा काटा गया है, उसको वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

प्रमोशन के बाद ट्रांसफर ने बढ़ाई और चिंता

दूसरी ओर सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro STeel Plant) के अधिकारियों के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर से एक बार फिर पेंशन का टेंशन बढ़ गया है। बोकारो से भिलाई और दुर्गापुर स्टील प्लांट ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की पेंशन रुकनी तय प्रतीत हो रही है। भिलाई, बर्नपुर, सीएमओ, कॉर्पोरेट ऑफिस, दुर्गापुर इत्यादि में ईपीएफओ ने इनके ट्रस्ट को ईपीएस 95 हायर पेंशन को मंजूरी नहीं दे रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब 2014 के बाद वालों का पैसा वापस नहीं किया गया है, तो ट्रांसफर हो चुके अधिकारियों का पैसा क्या वापस मिल सकेगा या नहीं?

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र ने ब्लूम गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार किया, एसएमएस-2 का कमाल
Next: जगन्नाथ मेले की गुण्डिचा मंडप सेक्टर 10 में धूम, संगीत संध्या से भक्तिमय माहौल

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.