Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: बर्नपुर स्टेडियम में 8 टीमों में फुटबॉल का मुकाबला, 16 को फाइनल, आ रहे बाईचुंग भूटिया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बर्नपुर स्टेडियम में 8 टीमों में फुटबॉल का मुकाबला, 16 को फाइनल, आ रहे बाईचुंग भूटिया

09/02/2025 1 minute read
SAIL ISP Football competition among 8 teams in Burnpur Stadium, final on 16, Bhaichung Bhutia is coming

81वें इस्को चैलेंज ट्रॉफी 2024-25 का आगाज बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के प्रबंधन में बर्नपुर स्टेडियम में हुआ। खिलाड़ियों का हौसला बुलंद।

उद्घाटन मैच में कोलकाता पुलिस एथलेटिक क्लब और मेसर्स क्लब के बीच मुकाबला हुआ।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट स्टेडियम पर फुटबॉल टूर्नामेंट हो रहे हैं। 81वें इस्को चैलेंज ट्रॉफी 2024-25 का आगाज बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के प्रबंधन में बर्नपुर स्टेडियम में हुआ।

इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) दीप्तेंदु घोष, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट) सुरजीत मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (एमएम) एवं बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष अभिक डे, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) यूपी सिंह, बर्नपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरिंदम मित्रा के साथ संयंत्र के गणमान्य अधिकारी एवं पांचों श्रमिक यूनियनों एवं इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि और आसनसोल नगर निगम के पार्षद अशोक रुद्र उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में पुरुलिया जिले के आदिवासी नृत्य से अतिथियों और दर्शकों का स्वागत किया गया। राष्ट्रगान के बाद, टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यपालक निदेशक (एमएम) एवं बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष अभिक डे ने किया।

उद्घाटन मैच में कोलकाता पुलिस एथलेटिक क्लब और मेसर्स क्लब के बीच मुकाबला हुआ। मैच के दूसरे हाफ के 18वें मिनट में मेसर्स क्लब को पुलिस एथलेटिक क्लब के अभिषेक दास के गोल से हरा दिया, जिससे परिणाम 1-0 रहा।

बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के महासचिव देबार्षि रॉय ने बताया कि अतीत में बंगाल और पड़ोसी राज्यों की विभिन्न प्रख्यात फुटबॉल टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेती रही हैं। पिछली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्रतिकूल मौसम के कारण अनिर्णीत समाप्त हो गया था। संयुक्त विजेता जमशेदपुर एफ.सी यूथ और बर्नपुर यूनाइटेड क्लब थे।

इस बार कुल 8 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया, जिनमें से कोलकाता के छह फुटबॉल क्लब हैं- कोलकाता का यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब, पुलिस एथलेटिक क्लब, मेसर्स क्लब, जानबाजार एथलेटिक क्लब, यादवपुर एक्स-फुटबॉलर्स एसोसिएशन (जेफा), एडमस यूनाइटेड स्पोर्ट्स अकादमी और बर्नपुर का सेल-इस्को स्पोर्ट्स काउंसिल और बर्नपुर यूनाइटेड क्लब।

मैच प्रत्येक दिन अपराह्न 3 बजे शुरू रहे और फाइनल मैच 16 फरवरी 2025 को होगा। भारतीय फुटबॉल आइकन, अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्मश्री बाईचुंग भूटिया विशिष्ट अतिथि और प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर अल्विटो डी’कुन्हा सम्मानित अतिथि होंगे। यह टूर्नामेंट, हर साल की तरह, बर्नपुर स्थित सेल-इस्को इस्पात सयंत्र के संरक्षण में, खूबसूरती से आयोजित किया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 पेंशन का न्याय-अन्याय सबकुछ EPFO के रहम-ओ-करम पर
Next: BSP कर्मचारियों की जान खतरे में डालने से बचाइए, CGM से BWU की ये मांग

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.