Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL खदान कर्मियों की लड़ाई में कूदे पूर्व CM मधु कोड़ा, ठप होगा खदान व Bokaro Steel Plant का प्रोडक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL खदान कर्मियों की लड़ाई में कूदे पूर्व CM मधु कोड़ा, ठप होगा खदान व Bokaro Steel Plant का प्रोडक्शन

04/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NEWS-Former-CM-Madhu-Koda-jumped-into-the-battle-of-SAIL-mine-workers-warning-to-stop-the-production-of-Bokaro-Steel-Plant1-1
  • INTUC, AUTUC, CITU, HMS, झारखंड मजदूर संघ, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, सारंडा मजदूर यूनियन, ठेका श्रमिक संघ के शामिल।

सूचनाजी न्यूज, झारखंड। सेल (SAIL) के खदान कर्मचारियों (Mining Employees) के लिए यह खबर खास है। खदान कर्मचारियों (Mining Employees) की समस्याओं और स्थानीय को रोजगार से वंचित करने की पॉलिसी (Policy) के खिलाफ एकजुटता में अब झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा का साथ मिल गया है। एक साथ आंदोलन शुरू करने और प्रबंधन से बात मनवाने की कोशिश की जाएगी। अगर, कामयाबी नहीं मिली तो झारंखड में आयरन ओर का उत्पादन ठप कर दिया जाएगा, जिससे बोकारो स्टील प्लांट पर सीधा असर होगा।

ये खबर भी पढ़ें : Coal India कर्मियों के खाते में बोनस से पहले आया बकाया एरियर, SAIL के नसीब में इंतजार, बढ़ी तकरार

झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (Jharkhand Group of Mines) के तमाम श्रमिक संगठनों की एक विशेष बैठक गुआ खदान (Gua Mine) के क्लब में हुईl किरीबुरु, मेघाहाताबुरु, गुआ, चिडिया खदान के तमाम श्रमिक संगठन  INTUC, AUTUC, CITU, HMS, झारखंड मजदूर संघ, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, सारंडा मजदूर यूनियन, ठेका श्रमिक संघ आदि के नेताओं की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अगवाई में हुईl

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई के मोहन लाल और अर्श अहमद शेख भारतीय अंडर 23 टीम में, चीन, UAE और मालदीव में होगा मुकाबला

बैठक में खदानों में हो रही तमाम समस्यायों पर चर्चा हुईl RMD से टूट कर बोकारो में जाने के पश्चात श्रमिकों की हालात दिन ब दिन बदतर होने का आरोप लगाया गया। खदानों में बहाली बंद कर तमाम कार्य MDO के माध्यम से करवाने का प्रयास किया जाने पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार बोकारो प्राइवेट ITI में क्वालिटी सर्कल व 5-S सिस्टम ऑफ़ वर्कप्लेस मैनेजमेंट पर बड़ा कदम

सभी सुविधाओं की कटौतीl श्रमिक संगठनों (Labor Organizations) से बातचीत किए बिना नई-नई शोषणतमक योजना लागू की जा रही हैl विचार-विमर्श के लिए ना तो बुलाया जा रहा है ना ही उच्चाधिकारी आ रहे हैंl श्रम कानून (Labor Law) का उल्लंघन कर खदानों मे कार्य कराया जा रहा हैl वेज रिविजन (Wage Revision) ना तो पूर्ण किया जा रहा है। ना ही रात्रि पाली भत्ता की कोई बात हो रही हैl

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल को घेरने में भिलाई के नेता बने सहारा, विजय बघेल, प्रेम प्रकाश पांडेय

दासा, दूरस्थ दुर्गम इलाका में कार्य करने वाले कर्मचारीयों को जो विशेष भत्ता सरकार ने देने का आदेश दिया है, उसमे भी कटौती कर भुगतान किया ज रहा हैl सरकार द्वारा दी जा रही यह दासा को बंद करने अथवा परिवर्तन करने का कार्य सिर्फ केंद्र सरकार का है, पर सेल प्रबंधन कर्मचारीयों के दासा में कटौती कर सरकार द्वारा दिये जाने वाले आदेश का उल्लंघन कर रही हैl

ये खबर भी पढ़ें : मंत्रिपरिषद का बड़ा फैसला: सीएम भूपेश बघेल ने खोली सौगातों की झोली

श्रमिक नेताओं ने कहा-DPE Guidline में वर्णित धारा DOE ministry of finance खण्ड 8 के अनुसार कर्मचारियों को 10%   दासा भुगतान करने की अनुमति है। लेकिन प्रबंधन कटौती कर 8% भुगतान कर रही हैl सेल प्रबंधन ना तो सरकार के आदेश का सम्मान कर रही है, ना ही श्रम कानून काl
यूनियनों ने प्रबंधन को चेतावनी दिया है कि जरूरत पड़ी तो बोकारो की चिमनी का धुआं बंद कर दिया जाएगा। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस् के चारों खदानों में चक्का-जाम करने की बात भी की गई है। खदानों में MDO प्रथा प्रचलन बंद करने, श्रमिकों का शोषण बंद करने की आवाज उठी।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: यातायात विभाग का साथ मिलते ही बीएसएल ने उत्पादन में उड़ाया गर्दा

यूनियन नेताओं ने वेज रिविजन (wage revision) जल्द से जल्द पूर्ण करने, एरियर का भुगतान, दासा का भुगतान, अस्पताल में सुधार, डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ-साथ खदानों में कर्मचारीयों की बहाली की मांग की गई।  कहा-ठेका प्रथा से सेल या देश को नहीं अधिकारियों को लाभ हो रहा है। सभी श्रमिक संगठनों ने आज की बैठक मे हाथ मिलाया और अगली बैठक किरीबुरु, मेघाहाताबुरु में करने पर सहमति बनी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: यूं ही नहीं Coal India में चमक रहा SECL, कर्मचारियों-अधिकारियों की मेहनत ला रही रंग, 200 MT का अब टार्गेट
Next: SAIL की ठेका पॉलिसी करा रही Bhilai Steel Plant में मजदूरों का शोषण

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.