Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: DPE मीटिंग में 2% इंक्रीमेंटल PRP, हार्डशिप एलाउंस, महिला-दिव्यांग को सुविधा, DA संग सभी एलाउंस बदलने की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: DPE मीटिंग में 2% इंक्रीमेंटल PRP, हार्डशिप एलाउंस, महिला-दिव्यांग को सुविधा, DA संग सभी एलाउंस बदलने की मांग

Azmat ali 28/10/2025 1 minute read
SAIL NEWS SEFI Demands 2 Percent Incremental PRP, Hardship Allowance, Women-Disabled Facilities DA in DPE Meeting

डीए बढ़ने पर एलाउंस को भी बदलने की मांग की गई है। SEFI बोला-महंगाई भत्ता बदलने पर एलाउंस को कैसे फिक्स कर सकते हैं।

  • सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने साल 2018-19 के 2 प्रतिशत इंक्रीमेंटल पीआरपी का मुद्दा उठाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) के अधिकारियों के ग्रेच्यटी, डीए और 2 प्रतिशत इंक्रीमेंटल पीआरपी पर लेटेस्ट अपडेट आ गया है। National Confederation of Officers Associations-NCOA पदाधिकारियों संग स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (Steel Executive Federation of India-SEFI) चेयरमैन एनके बंछोर ने डीपीई अधिकारियों से मुलाकात की।

एनसीओए अध्यक्ष एमएस अडसुल, कार्यकारी अध्यक्ष एनके बंछोर और वीके तोमर ने आगामी चौथे पीआरसी प्रक्रिया में एनसीओए की भूमिका पर विस्तृत चर्चा के लिए डीपीई के संयुक्त सचिव से मुलाकात की। संयुक्त सचिव ने बताया कि आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की अधिसूचना के तुरंत बाद, चौथे पीआरसी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Gratuity 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करें, डीए संशोधन और चौथे पीआरसी पर NCOA ने दी ये खबर

मीटिंग के दौरान सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने साल 2018-19 के 2 प्रतिशत इंक्रीमेंटल पीआरपी का मुद्दा उठाया। सेल प्रबंधन की ओर से अधिकारियों के बकाया पीआरपी के भुगतान के लिए डीपीई को प्रस्ताव भेजा गया, जिसको खारिज किया जा चुका है। इस पर सेफी चेयरमैन ने डीपीई के अधिकारियों से गंभीरतापूर्वक बिंदुवार चर्चा की।

शब्दों के खेल में पीआरपी फंसा

बैठक में यह बात भी सामने आई कि सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में शब्दों की त्रुटि से आज तक अधिकारियों को नुकसान हो रहा है। शब्दों के खेल में ऑर्डर फंस गया है। सर्कुलर में प्रॉफिट वर्सेस प्रॉफिट लिखा है, जबकि पीबीटी वर्सेस पीबीटी होना चाहिए। यहां गलत लिख गया है। इसके कारण मामला फंस गया है।

हार्ड शिफ्ट एलाउंस का मुद्दा भी डीपीई की मीटिंग में उठा। किसी भी हालत में सभी पीएसयू में एक सामान लागू करने की मांग की गई। कोल और ओएनजीसी में लागू है। बाकी जगह अधिकारी वंचित हो रहे हैं। किसको-कितना हार्डशिप एलाउंस दिया जाए, इस पर भी मंथन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 8th Central Pay Commission: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग पर मोदी मंत्रिमंडल ने इन मुद्दों पर लगाई मुहर, पेंशन का भी ज़िक्र

माइंस के लिए डिफिकल्ट माइंस एलाउंस दीजिए

माइंस के लिए दासा बंद हो गया है। इसके बदले में डिफिकल्ट माइंस एलाउंस देने की मांग की गई है, ताकि कार्मिकों को अधिकार मिल सके। डीपीई के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के दौरान चौथे पीआरसी पर विस्तार से चर्चा की गई। अब सेफी और एनसीओए के तरफ से चौथे पीआरसी पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। चौथे पीआरसी के लिए क्या-क्या सुझाव हो सकते हैं, यह भी सभी इकाइयों से मांगे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bihar Election: सरकार बनते RJD-Congress गठबंधन ओल्ड पेंशन स्कीम करेगी लागू, संविदा-आउटसोर्सिंग कर्मचारी होंगे स्थायी, जीविका दीदियों की सैलरी 30 हजार

एलाउंस को कैसे फिक्स कर सकते हैं

खास बात यह है कि डीए बढ़ने पर एलाउंस को भी बदलने की मांग की गई है। महंगाई भत्ता बदलने पर एलाउंस को कैसे फिक्स कर सकते हैं। इस पर चर्चा की गई है। पूर्व में पे-रिवीजन कमेटी ने इस विषय पर प्रस्ताव दिया था, लेकिन सरकार ने नहीं माना था। इसी तरह महिलाओं को मिलने वाले चाइल्ड केयर सुविधा, दिव्यांग आदि पर सभी पीएसयू को निर्देशित करने की मांग की गई है, ताकि सभी कंपनियों में सुविधाओं का लाभ सबको मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL अफसरों को झटका: 2% इंक्रीमेंटल PRP देने की मांग DPE ने की खारिज, SEFI जा रहा PMO तक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छठ घाट पर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय दिखे आस्था के रंग में, इधर-नितिन नबीन के लिए वोट मांगने मनीष पांडेय बिहार रवाना
Next: Industrial Dearness Allowance: औद्योगिक महंगाई भत्ते में संशोधन, NCOA की मुलाकात लाई रंग, 1 अक्टूबर से लागू

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.