Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL एरियर, बोनस पर NJCS मीटिंग 4 जनवरी को, हड़ताल से पहले प्रबंधन हरकत में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एरियर, बोनस पर NJCS मीटिंग 4 जनवरी को, हड़ताल से पहले प्रबंधन हरकत में

21/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NJCS-meeting-on-January-4_-management-in-action-on-strike-announcement

29 और 30 जनवरी को सेल की सभी इकाइयों में हड़ताल होनी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लंबित विषयों पर चर्चा करने के लिए प्रबंधन ने मीटिंग बुला लिया है। 4 जनवरी को नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (NJCS) की बैठक दिल्ली में होने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने एनजेसीएस सदस्यों को दी है। केके सिंह के  साइन से जारी पत्र से पुष्टि हो गई है।
29 और 30 जनवरी को सेल के भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट सहित सभी खदानों में एक साथ हड़ताल होनी है।

कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल से पहले प्रबंधन हरकत में आ गया है। करोड़ों रुपए नुकसान रोकने के लिए प्रबंधन ने बातचीत का दौर शुरू कर दिया है।

लंबे समय से एनजेसीएस मीटिंग बुलाने की मांग की जा रही थी। प्रबंधन अनसुना कर चुकी थी। हड़ताल की घोषणा होते ही सेल प्रबंधन हरकत में आ गया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि प्रबंधन पर दबाव का असर है। कर्मचारियों की एकजुटता का यह असर है कि मीटिंग बुला ली गई है।

सेल के आधे-अधूरे वेज रिवीजन, बकाया एरियर, बोनस, भत्ते आदि को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आक्रोशित हैं। बोनस के मामले में सबसे ज्यादा गुस्सा भरा हुआ है। प्रबंधन ने पिछले साल साढ़े 40 हजार रुपए बोनस दिया था।

इस बार बोनस वार्ता विफल होने पर 23 हजार रुपए कर्मचारियों के खाते में डाल दिया था। इसको लेकर एनजेसीएस यूनियनें भी भड़की हुई हैं। एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह का कहना है कि यूनियन और कर्मचारियों की एकजुटता का असर अब दिखना शुरू हो गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशन की ताजा खबर: NPS और OPS के बीच का ये अंतर अब खत्म
Next: Big Breaking: छत्तीसगढ़ BJP के नए अध्यक्ष बने सिंहदेव

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.