Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Plot-Land Lease Renewal Policy 2026: बोकारो स्टील प्लांट का ऑर्डर जारी, 1 रुपए, 10%, 25% शुल्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Plot-Land Lease Renewal Policy 2026: बोकारो स्टील प्लांट का ऑर्डर जारी, 1 रुपए, 10%, 25% शुल्क

Azmat ali 16/06/2026 (Last updated: 16/06/2026) 1 minute read
SAIL Plot and Land Lease Renewal Policy 2026 Bokaro Steel Plant issues Order

SAIL Plot-Land Lease Renewal Policy 2026: अवधि के बाद नवीनीकरण कराने पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से साधारण दंडात्मक ब्याज अदा करना होगा।

  • यह नीति उन मौजूदा पट्टों के नवीनीकरण मामलों पर लागू होगी, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है या जो नवीनीकरण के लिए देय हैं। किसी भी नए आवंटन पर लागू नहीं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा अपनी भूमि संपत्तियों के इष्टतम उपयोग और कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भूखंडों एवं भूमि के पट्टा (लीज) नवीनीकरण के लिए एक व्यापक नीति की घोषणा की गई है। 15 मई 2026 से प्रभावी यह नीति पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुस्पष्ट और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह मानक व्यवस्था विशेष रूप से केवल उन मौजूदा पट्टों के नवीनीकरण मामलों पर लागू होगी, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है या जो नवीनीकरण के लिए देय हैं, इसे किसी भी नए आवंटन पर लागू नहीं किया जाएगा। बता दें कि पूरी पॉलिसी बनवाने में बोकारो स्टील प्लांट की ही भूमिका है। 60 से ज्यादा लीज को निरस्त करने के बाद आनन-फानन में नई पॉलिसी बनाई गई है।

तीन कैटेगरी में बांटा गया

इस नीति के अंतर्गत भूमि के पट्टों को तीन विशिष्ट श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-I में वाणिज्यिक संगठनों जैसे केंद्रीय लोक उपक्रम, राज्य सार्वजनिक उपक्रम, बैंक, एटीएम, बीमा कंपनियां, निजी प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप और वाणिज्यिक परिसरों को शामिल किया गया है।

श्रेणी-II के तहत केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों, नगर निगमों, पेशेवर निकायों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और शैक्षणिक संस्थानों को रखा गया है। श्रेणी-III में सामाजिक, धार्मिक, चैरिटेबल और कल्याणकारी संस्थाओं जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, श्मशान घाट, कब्रिस्तान,चैरिटेबल स्कूल एवं अस्पताल, सार्वजनिक पुस्तकालय और दिव्यांगजनों व महिला कल्याण के लिए कार्यरत संगठनों को शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: बीएसपी, बोकारो, ISP, DSP, राउरकेला स्टील प्लांट समेत खदान से वीआर लेने वालों की इसी महीने विदाई

1 रुपए, 10 प्रतिशत, 25 प्रतिशत तक शुल्क
पट्टा नवीनीकरण शुल्क को अधिक तर्कसंगत बनाते हुए श्रेणी-I (वाणिज्यिक) के लिए वर्तमान भूमि प्रीमियम का 25 प्रतिशत और श्रेणी-II (सरकारी/गैर-वाणिज्यिक) के लिए 10 प्रतिशत शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि श्रेणी-III (सामाजिक/धार्मिक/धर्मार्थ) के लिए मात्र 1 रुपये की टोकन राशि तय की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा के मास्टरमाइंड जीपी सिंह बने SAIL के सेफ्टी एडवाइजर, भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CGM के नाम पेटेंट और कॉपी राइट भी

आप भी जानिए किसे-कितना शुल्क देना होगा

-नए गाइड लाइन के तहत वार्षिक ग्राउंड रेंट और सेवा शुल्क के तीन गुना के बराबर राशि ब्याज-मुक्त सिक्योरिटी डिपाजिट के तहत देय होगा।

-इसी प्रकार वार्षिक ग्राउंड रेंट अब नवीनीकरण शुल्क का 1 प्रतिशत होगा, जिसमें प्रत्येक पांच वर्ष में पिछले भुगतान पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी जबकि पुराने नियम के अनुसार यह भूमि मूल्यांकन का 1 प्रतिशत हुआ करता था।

-नए गाइड लाइन के तहत वार्षिक सेवा शुल्क अब नवीनीकरण शुल्क का 2 प्रतिशत होगा, जिसमें प्रत्येक पांच वर्ष में पिछले भुगतान पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। जबकि पुराने नियम के अनुसार यह भूमि मूल्यांकन का 2 प्रतिशत हुआ करता था।

-इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल 2008 को या उसके बाद नवीनीकृत हो चुके मामलों के लिए नए गाइडलाइन के अनुसार ग्राउंड रेंट और सेवा शुल्क का पुनर्निर्धारण किया जाएगा तथा किसी भी अतिरिक्त भुगतान को भविष्य के बकाये में समायोजित किया जाएगा।

-वैसे मामले जहाँ नवीनीकरण नहीं कराये जाने के कारण लीज़ पहले ही ख़त्म हो चुका है, उन्हें एक मौका देते हुए यह प्रावधान रखा गया है कि यदि नई नीति जारी होने के एक वर्ष के भीतर वे नवीनीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें दंडात्मक ब्याज से छूट देते हुए केवल भारतीय स्टेट बैंक की नकद साख दर (Cash Credit Rate) पर साधारण ब्याज देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

डिफाल्टर पर होगी कार्रवाई

निर्धारित अवधि के बाद नवीनीकरण कराने पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से साधारण दंडात्मक ब्याज देय होगा। इसके अलावा लगातार डिफॉल्ट करने पर पट्टाधारक को अनधिकृत कब्जाधारी मानकर बेदखली एवं अन्य विधि सम्मत कार्रवाई भी की जा सकती है। यह नीति बोकारो इस्पात संयंत्र की भूमि संपत्तियों के संरक्षण, कानूनी अनुपालन और शहरी बुनियादी ढांचे के सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में अहम है।

ये खबर भी पढ़ें: Non-Financial Motivation Scheme: बीएसपी कर्मचारियों को चाहिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का पैसा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP से Form 16 जारी, आयकर रिटर्न भरने की तैयारी, ई-सहयोग और अग्रज संवाद में उपलब्ध
Next: बड़ी खुशखबरी: दुर्ग को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का रास्ता साफ

Related Stories

BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP DGMs son Moksh Chaurasia achieved success in NEET 2026, Chaurasia community happy
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP DGMs son Moksh Chaurasia achieved success in NEET 2026, Chaurasia community happy
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.