Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL-RINL हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त अभियान शुरू, कर्मी बोले-नहीं आएंगे प्रबंधन की झांसेबाजी में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-RINL हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त अभियान शुरू, कर्मी बोले-नहीं आएंगे प्रबंधन की झांसेबाजी में

20/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-RINL-strike-Joint-campaign-started-at-Bhilai-Steel-Plant
  • SAIL-RINL strike: Joint campaign started at Bhilai Steel Plant

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्थाई कर्मियों के वेतन समझौता के लंबित मुद्दों को पूरा करने, ठेका श्रमिकों के वेतन समझौता करने, ग्रेच्युटी सीलिंग को वापस लेने, स्थाई कर्मियों को एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट देने, द्विपक्षीय वार्ता करके पिछले वर्ष से अधिक बोनस देने आदि मांगों को लेकर 29 एवं 30 जनवरी 2024 को हड़ताल है। सेल के सभी इकाइयों एवं विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में दो दिवसीय औद्योगिक हड़ताल की तैयारी शुरू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारियों की सेहत पर हेल्थ टॉक, OA बिल्डिंग आइए शाम को

इसके तहत भिलाई में संयुक्त एवं स्वतंत्र गतिविधियों को केंद्रीय एवं विभागीय स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आज मिल जोन की संयुक्त मोर्चे की टीम ने कर्मियों के बीच छोटी-छोटी बैठके कर प्रचार अभियान को शुरू किया, जिसमें हड़ताल को लेकर कर्मियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners का बड़ा सवाल, Higher Pension के बदले न्यूनतम पेंशन का होगा विकल्प…?

स्थाई श्रमिक-ठेका श्रमिक दोनों भाग लेंगे हड़ताल में

यूनियन नेताओं ने कहा-मौजूदा समय में लोहे के एक टुकड़े को बनाने के लिए स्थाई एवं ठेका दोनों श्रमिकों का योगदान है। किंतु प्रबंधन ना तो संयंत्र चलाने वाले स्थाई कर्मियों के मांगों को पूरा कर रहा है। ना ही संयंत्र चलाने में पूरी भूमिका अदा करने वाले ठेका कर्मियों के वेतन समझौते पर बात करना चाहता है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचे प्रेम प्रकाश पांडेय, अध्यक्ष रमन सिंह ने किया पूर्व अध्यक्ष का स्वागत

उल्टे प्रबंधन लगातार एक तरफा कर्मी विरोधी निर्णय को कर्मियों के ऊपर थोप रहा है, एक तरफ जहां स्थाई कर्मी अपने वेतन समझौता को पूर्ण करने, उचित बोनस लेने, ग्रेच्युटी सीलिंग को हटाने के लिए संघर्षरत है। वहीं, ठेका श्रमिक नियमानुसार बोनस लेने,  ए ब्ल्यू ए  का बड़ा हुआ पैसा लेने एवं केंद्रीय स्तर पर नया वेतन समझौता करवाने के लिए आंदोलनरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पर लोकसभा में सरकार ने दिया जवाब, EPFO-पेंशनर्स पर ये कहा

सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने स्थाई एवं ठेका श्रमिकों के वेतन समझौता को लेकर मांग पत्र दिया है जिस पर प्रबंधन वार्ता कर समझौता करने से आनाकानी कर रही है इसीलिए 29 एवं 30 जनवरी 2024 को होने जा रहे दो दिवसीय हड़ताल में स्थाई एवं ठेका श्रमिक पूरी ताकत के साथ भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL News: BSP के ठेका श्रमिकों को चाहिए ये सबकुछ, 20 को  Bhilai में प्रदर्शन, पढ़िए मांगों की फेहरिस्त

ठेका श्रमिकों का एब्ल्यूए का पैसा भी नहीं दिला पाता है प्रबंधन

यूनियन नेताओं ने कहा कि पिछले वेतन समझौता के समय केंद्रीय स्तर पर वेतन वार्ता के बैठक में ठेका श्रमिक को वेतन में वृद्धि करने के लिए प्रति माह 1000 एब्ल्यूए के रूप में देने का निर्णय हुआ था, जिसे सभी संयंत्रों में लागू किया गया। एवं प्रबंधन ने इस हेतु पैसा भी जारी किया, किंतु संयंत्र के अंदर विभागीय स्तर पर कई विभागों में ठेकेदार द्वारा प्रति माह ठेका मजदूरों को मिलने वाले वेतन में एब्ल्यूए को जोड़कर नहीं दिया जाता है, जिसे दिलवाने की जिम्मेदारी उस विभाग के ऑपरेटिंग अथॉरिटी की होती है। इसीलिए ठेका श्रमिक अपने वेतन को लेकर स्थाई मजदूर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 29 एवं 30 जनवरी 2024 के हड़ताल में भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL एरियर, बोनस, RFID को लेकर BSP कर्मचारी फिर आए सड़क पर

कर्मी बोले-प्रबंधन के झांसे में नहीं आएंगे

चर्चा के दौरान एक श्रमिक ने कहा कि जब भी कर्मियों को उनके हक का पैसा देने की बारी आती है तो प्रबंधन घाटे की कहानी बताना शुरू कर देता है। वहीं, जब अधिकारियों को पीआरपी अथवा दूसरे आर्थिक लाभ देने का समय आता है तो प्रबंधन घाटा बताने के बजाय अधिकारियों को पैसा जारी कर देता है। इसीलिए इस बार के हड़ताल में हम प्रबंधन के झांसे में नहीं आने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL News: BSP के ठेका श्रमिकों को चाहिए ये सबकुछ, 20 को  Bhilai में प्रदर्शन, पढ़िए मांगों की फेहरिस्त

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO News: ईपीएफओ छोड़ने वालों की संख्या घटी, अक्टूबर में 7.72 लाख रजिस्टर्ड
Next: SAIL RSP-BSL के DIC अतनु भौमिक को मिला कलिंग व्यापार श्रेष्ठता पुरस्कार

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.