Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO News: ईपीएफओ छोड़ने वालों की संख्या घटी, अक्टूबर में 7.72 लाख रजिस्टर्ड
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO News: ईपीएफओ छोड़ने वालों की संख्या घटी, अक्टूबर में 7.72 लाख रजिस्टर्ड

20/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-News-Number-of-people-leaving-EPFO-__decreased-7.72-lakh-registered-in-October
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अक्टूबर 2023 के दौरान 15.29 लाख सदस्य जुड़े
  • अक्टूबर 2023 के दौरान 7.72 लाख नए सदस्यों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ नामांकन कराया।
  • पिछले 4 महीनों से ईपीएफओ छोड़ने वालों की संख्या में गिरावट का रुझान देखा गया है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) (ईपीएफओ) के अनंतिम पेरोल डेटा (provisional payroll data) में बताया गया है कि ईपीएफओ में अक्टूबर, 2023 के महीने में 15.29 लाख सदस्य शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में सदस्यता में 18.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh News: अटल जी की जयंती पर 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर, 2023 के दौरान लगभग 7.72 लाख नए सदस्य जुड़े। ये ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा कवरेज के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। नए सदस्यों के जुड़ने की प्रति वर्ष वृद्धि की तुलना करें तो चालू माह के दौरान पिछले वर्ष अक्टूबर की तुलना में 6.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पर लोकसभा में सरकार ने दिया जवाब, EPFO-पेंशनर्स पर ये कहा

इन नए सदस्यों में, 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्य महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 58.60 प्रतिशत हैं। इससे पता चलता है कि संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य इस आयु वर्ग में पहली बार नौकरी प्राप्त वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उथल-पुथल, PCC उपाध्यक्ष के इस्तीफा से गरमाई सियासत

लगभग 11.10 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर चले गए थे, बाद में वे फिर से ईपीएफओ में शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली है और ईपीएफओ के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए हैं और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी जमा राशि को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना है, जिससे ईपीएफओ के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: हार के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंच गए TS सिंहदेव, क्या है सियासी मायने

पिछले 4 महीनों से ईपीएफओ छोड़ने वालों की संख्या में गिरावट का रुझान देखा गया है। कुल मिलाकर, अक्टूबर, 2023 के लिए ईपीएफओ से बाहर निकलने वाले सदस्यों की संख्या पिछले 12 महीनों में सबसे कम है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL एरियर, बोनस, RFID को लेकर BSP कर्मचारी फिर आए सड़क पर

ईपीएफओ का महिला-पुरुष विश्लेषण

महिला-पुरुष विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 7.72 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.04 लाख नई महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। इसके अतिरिक्त महीने के दौरान महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.03 लाख रही, जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें :  PF NEWS: SAIL BSL कर्मचारियों को अब 3 दिन में भविष्य निधि से मिलेगा ऑनलाइन लोन, ये है आसान तरीका

महाराष्ट्र, तमिलनाडु टॉप पर

राज्य-वार विश्लेषण से पता चलता है कि 5 राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और हरियाणा में सर्वाधिक सदस्य जोड़े गये। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 22.04 प्रतिशत सदस्य शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: कोश्यारी रिपोर्ट के बाद इस कमेटी ने महज 2000 रुपए पेंशन की सिफारिश की…

इन सेक्टर का भी जानिए आंकड़ा

होटल उद्योग, चाय प्रतिष्ठानों, व्यापारिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, भारी रसायनों, जीवन बीमा, वार्षिकियां आदि की पेशकश करने वाली कंपनियों में काम करने वाले सदस्यों की कुल संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इनमें कुल सदस्यता लगभग 40.27 प्रतिशत है। सदस्यों में विशेषज्ञ सेवाओं, जनशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों से जुड़े सदस्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 Pensioners: लोकसभा में सुप्रिया सुले ने PM Modi की गारंटी,  EPFO पर किया तंज, सुनाया बुजुर्गों का दुखड़ा

उपरोक्त पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा जनरेशन एक सतत प्रक्रिया है और कर्मचारियों के रिकॉर्ड को अपडेट रखती है। इसलिए पिछला डेटा हर महीने अपडेट किया जाता है। अप्रैल-2018 के महीने से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को कवर करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशनर्स: कोश्यारी रिपोर्ट के बाद इस कमेटी ने महज 2000 रुपए पेंशन की सिफारिश की

मासिक पेरोल डेटा में, आधार मान्य यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के माध्यम से पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों की गिनती, ईपीएफओ के कवरेज से बाहर निकलने वाले मौजूदा सदस्य और जो बाहर निकल गए लेकिन सदस्यों के रूप में फिर से शामिल हो गए हैं, उनका मासिक डेटा रखा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95: पेंशनर्स लगातार चला रहे तर्क के साथ EPFO पर तीर, नहीं मिल रहा जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL Auction 2024: छत्तीसगढ़ के लाल पंजाब और चेन्नई के लिए लगाएंगे चौके-छक्के और झटकेंगें विकेट
Next: SAIL-RINL हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त अभियान शुरू, कर्मी बोले-नहीं आएंगे प्रबंधन की झांसेबाजी में

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.