Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP: पॉलिसी सुधार, कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर महामंथन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: पॉलिसी सुधार, कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर महामंथन

Azmat ali 01/08/2025 (Last updated: 01/08/2025) 1 minute read
SAIL RSP: Brainstorming on policy reforms and increasing productivity of employees

आरएसपी के नीतियों में सुधार, कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि और भविष्य के लिए उपयुक्त मानव संसाधन प्रणाली विकसित करने पर जोर।

  • सेल आरएसपी में मानव संसाधन परिवर्तन कार्यशाला ‘सेल दर्पण’ का समापन।
  • टीमों ने अपने निष्कर्ष, सिफारिशें और कार्यान्वयन योग्य रणनीतियाँ एक पैनल के समक्ष प्रस्तुत की।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela STeel plant) के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित मानव संसाधन परिवर्तन कार्यशाला ‘सेल दर्पण’ संपन्न हुई। समापन दिवस पर प्रतिभागियों द्वारा संरचित प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें आरएसपी टास्कफोर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली दो-दो टीमों में बांटा गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख, एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार, 10 अगस्त तक तारीख

टीमों ने अपने निष्कर्ष, सिफारिशें और कार्यान्वयन योग्य रणनीतियाँ एक पैनल के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिसमें कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (संकार्य), बिस्वरंजन पलाई और कार्यपालक निदेशक (खान), एमपी सिंह शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा

प्रस्तुतियों में कई विषयों को शामिल किया गया, जैसे-जनशक्ति अनुकूलन, नीति सुधार, नौकरी रोटेशन ढाँचा, पारदर्शिता बढ़ाना और मानव संसाधन प्रथाओं को सेल के ध्येय (विज़न) 2030 के साथ संरेखित करना। प्रत्येक टीम ने विश्लेषण और बेंचमार्किंग द्वारा समर्थित व्यावहारिक, जमीनी स्तर पर अंतर्दृष्टि प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के विशेषज्ञों के नेतृत्व में सेल दर्पण टास्कफोर्स द्वारा इनपुट और प्रस्तुतियों की बारीकी से समीक्षा और विश्लेषण किया गया, जिन्होंने प्रस्तावों की व्यवहार्यता, प्रभाव और रणनीतिक मानव संसाधन लक्ष्यों के साथ संरेखण पर प्रतिक्रिया प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

जैसा कि सत्रों के दौरान विशेष रूप से उल्लेख किया गया था, इन तीन दिनों में उत्पन्न विचार आरएसपी के नीतियों में सुधार, कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि और भविष्य के लिए उपयुक्त मानव संसाधन प्रणाली विकसित करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

सेल दर्पण पहल ने न केवल गंभीर आत्ममंथन के लिए एक मंच प्रदान किया है, बल्कि आरएसपी में विकास के अगले चरण और तकनीकी प्रगति का समर्थन करने के लिए कार्रवाई योग्य सुधारों की नींव भी रखी है। कार्यशाला का आयोजन महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ओडी, टीए एवं जी), एस बडपंडा और उप प्रबंधक (मानव संसाधन-ओडी), सिम्पी पटेल के मार्गदर्शन में किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGM सुब्रत प्रहराज, आरके पात्रा संग 58 कर्मचारी-अधिकारी Rourkela Steel Plant से रिटायर्ड
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के Materials Recovery Department ने बनाया ताज़ा रिकॉर्ड

Related Stories

Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.