Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP Women’s Day 2025: चूल्हा-चौका संग स्टील बनाने में महिलाएं मगन, पढ़िए लगन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP Women’s Day 2025: चूल्हा-चौका संग स्टील बनाने में महिलाएं मगन, पढ़िए लगन

08/03/2025 1 minute read
SAIL RSP Women's Day 2025: Women are busy making steel along with cooking, read the ground work

महिलाओं को काम करते हुए देखना रोमांचकारी था, जिनकी आँखें दृढ़ संकल्प के साथ कंपनी हित में कुछ कर गुजरने का जज्बा दिखता है।

  • सेल, राउरकेला इस्स्पत संयंत्र में ऑटोमेशन और इंस्ट्रूमेंटेशन में अग्रणी महिला।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel Plant) की महिलाएँ अक्सर पुरुषों के वर्चस्व वाले इस्पाती उद्योग में, यह साबित कर रही हैं कि उत्कृष्टता के लिए लिंग कोई बाधा नहीं है। इस महिला दिवस पर, हम ऑटोमेशन और इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में काम करने वाली समर्पित महिलाओं का जश्न मना रहे हैं, जिनकी दक्षता और योगदान ने पूरे संयंत्र में परिचालन दक्षता, लागत बचत और तकनीकी उन्नति को बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

महिलाओं को काम करते हुए देखना रोमांचकारी था, जिनकी आँखें दृढ़ संकल्प के साथ आरसीएल और सीसीएम की ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर (ओईएस)  मशीनें, सिंटरिंग प्लांट-1 के लिए तापमान स्कैनर और हॉट स्ट्रिप मिल-2 के फोटो मास्टर सेंसिंग डिवाइस की कुशलता से मरम्मत करने पर केंद्रित था।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

हाथों और उँगलियों की तीव्रता देखने लायक थे जो जटिल सर्किट और घटकों को बहुत हिफाज़त के साथ ठीक कर रहे थे, उनकी उंगलियाँ कुशलता से कनेक्शन का पता लगा रही थीं, समस्याओं का निदान कर रही थीं और महत्वपूर्ण उपकरणों को सही काम करने की स्थिति में ला रही थीं। उनके जुनून और विशेषज्ञता हर सावधानीपूर्वक समायोजन में स्पष्ट दिख रही थी, जो उनके शिल्प में समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता था।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

उल्लेखनीय है कि, ऑटोमेशन लैब में तैनात 8 कर्मचारियों में से 5 महिलाएँ हैं, जिनमें वरिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन सुश्री विजया लक्ष्मी साहू भी शामिल हैं, जो लैब प्रभारी हैं। वह 1999 में आरएसपी में शामिल हुईं और रैंकों में बढ़ते हुए, वह 2022 में रिपेयर लैब प्रभारी बन गईं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

वह गुआ माइंस और एमईएल सहित संयंत्र और उसके बाहर इस्तेमाल होने वाले विभिन्न नियंत्रण प्रणालियों जैसे  पीएलसी कार्ड, ड्राइव कार्ड से लेकर अनेकों इलेक्ट्रॉनिक घटकों की एक विशाल श्रृंखला की देखरेख करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

अपनी भूमिका को खूबसूरती से निभाते हुए वह न केवल महत्वपूर्ण प्रणालियों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करती हैं, बल्कि नए लोगों का मार्गदर्शन भी करती हैं। सुश्री साहू कहती हैं, “नए लोगों का मार्गदर्शन करना और अपना ज्ञान साझा करना मुझे बहुत संतुष्टि देता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने कब्जेदारों को खदेड़ा, अवैध निर्माण किया ध्वस्त, इधर- ईएसआईसी का खास इवेंट

उन्हें बढ़ते और प्रभावी ढंग से योगदान करते देखना आनंदमय है।” उनके साथ काम करने वालों में  निर्मला माझी, झरणा अमात और सुस्मिता माझी हैं  जिनकी विशेषज्ञता धातुकर्म परीक्षण की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने, तापमान में उतार-चढ़ाव की निगरानी करने, प्रक्रिया स्थिरता बनाए रखने और कई अन्य कार्यों में मदद करती है।

ये खबर भी पढ़ें: Nagarnar News: एनएसएल स्टील प्लांट के कर्मचारियों को सेफ्टी पर प्रबंधन का मंत्र-घर पर उनका परिवार कर रहा इंतजार

“इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ काम करना काफी दिलचस्प है। मुझे अपने काम में मजा आता है और मुझे अपने काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने पर गर्व महसूस होता है,” इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग की वरिष्ठ तकनीशियन चमारी उराँव कहती हैं, जिन्होंने सरकारी आईटीआई, पानपोष से इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई पूरा करने के बाद एक प्रशिक्षु के रूप में आरएसपी में अपना सफर शुरू किया और बाद में 2000 में एक नियमित कर्मचारी बन गईं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को दें स्मार्ट फोन, सिम कार्ड और नेट पैक, तब होगा महारत्न और ग्रेट प्लेस टू वर्क पर गर्व

तकनीशियन प्रोमिला लकड़ा, जो 2011 में आरएसपी में शामिल हुईं, कार्बन मोनोक्साइड मॉनिटर की मरम्मत का ख्याल रखती हैं, जो पूरे संयंत्र में कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर को मापता है, जो श्रमिकों और उपकरणों के लिए एक आवश्यक सुरक्षा उपकरण है। वे कहतीं हैं “यह जानना कि मेरा काम कार्यस्थल की सुरक्षा में योगदान देता है, मुझे हर दिन प्रेरित करता है,”।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

इंस्ट्रूमेंटेशन टीम में नई, कल्याणी राज, जो सिर्फ सात महीने पहले एक एसीटी के रूप में शामिल हुईं, वर्तमान में प्रेशर गेज की मरम्मत और रखरखाव पर काम कर रही हैं जो महत्वपूर्ण इस्पात संयंत्र प्रक्रियाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

उत्कृष्टता, लागत-बचत योगदान और कौशल वृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उनके विभागों की दक्षता और प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय सुधार किया है। आरएसपी गर्व से उनकी शक्ति , कौशल और दृढ़ता का जश्न मनाता है, जो साबित करता है कि इस्पात उद्योग में महिलाएं एक अपरिहार्य शक्ति हैं।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्लेसमेंट कैंप: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी, 12 मार्च को 170 पदों पर इंटरव्यू
Next: Bhilai Steel Plant में महिला दिवस पर हादसा, महिला श्रमिक के हाथ की टूटी हड्डी

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.