Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NJCS Meeting: ठेका मजदूर की होती है बीमारी से मौत तो SAIL दे आश्रित को नौकरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NJCS Meeting: ठेका मजदूर की होती है बीमारी से मौत तो SAIL दे आश्रित को नौकरी

05/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-should-give-job-to-dependent-on-death-of-contract-laborer-due-to-illness
  • प्रेम कुमार ने कहा कि एनजेसीएस अगर सही में ठेका श्रमिकों के लिए चिन्तित हैं तो दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक में सेल प्रबंधन से यह प्रावधान स्वीकृत कराए कि ठेका श्रमिकों के आश्रित को भी लाभ मिले।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल के कोक ओवन एंड कोल केमिकल डिपार्टमेंट के मजदूरों की समस्याओं को लेकर बुधवार को रोष व्यक्त किया गया। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के महासचिव प्रेम कुमार की अध्यक्षता में बीएसएल कैंटीन न-1 में बैठक की गई। संचालन कमलेश कुमार ने किया।

प्रेम कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीएसएल में कार्यरत कर्मचारियो के लिए यह नियम है कि अगर कार्य अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी की तबीयत खराब हो जाती है, जिसके उपरांत उसकी मृत्यु संयंत्र के अंदर हो जाती है। या अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होती है तो उसके एक आश्रित को नियोजन दिया जाता है।

कर्मचारियों के लिए यह भी प्रावधान है कि ड्यूटी के एक घंटे पहले सयंत्र आते समय या पाली समाप्त होने के बाद घर जाते समय एक घंटे के अंदर अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो भी एक आश्रित को नियोजन दिया जाता है। परंतु यह प्रावधान ठेका मजदूरों के लिए नहीं है।

अगर किसी ठेका मजदूर की कार्य अवधि के दौरान चोट लगाने से मृत्यु होती है, तभी उसके आश्रित को नियोजन दिया जाता है। विगत कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि ठेका मजदूर की तबीयत बिगड़ जाने से मृत्यु होने पर भी एनजेसीएस नेता मजदूरों को बहलाने के लिए आंदोलन पर उतार आते हैं, जबकि इन मामलो में नियोजन का प्रावधान ही नहीं है।

प्रेम कुमार ने कहा कि एनजेसीएस अगर सही में ठेका श्रमिकों के लिए चिन्तित हैं तो दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक में सेल प्रबंधन से यह प्रावधान स्वीकृत कराए कि ठेका श्रमिकों को भी कार्य स्थल पर तबीयत बिगड़ने से और ड्यूटी आते समय एक घंटा पहले और ड्यूटी से जाते समय एक घंटा बाद तक कोई दुर्घटना होने पर आश्रित को नियोजन दिया जाए सिर्फ बीएसएल में आंदोलन की नौटंकी करने से कुछ नहीं होता।

अगर एनजेसीएस नेतागण ठेका श्रमिकों को बहलाना और गलत बयान बाजी बंद नहीं करते और इनके हित मे एनजेसीएस कि बैठक में निर्णय नहीं लेते तो पूरे सयंत्र में इनका विरोध होगा। उन्होंने ठेका श्रीमकों के लिए बीएसएल से मांग किया कि अनुभव और योग्यता के आधार पर ही यूएसडब्लू मजदूरों को एसडब्लू और एसडब्लू को एचएसडब्लू में प्रमोशन दिया जाए।

ठेका मजदूरों को हीट अलाउंस उनके 2019 के वेतन के हिसाब से आठ प्रतिशत दिया जा रहा है, जबकि उनको वर्तमान वेतन के हिसाब से हीट एलाउंस मिलना चाहिए। ठेका मजदूरों को भी सीएल और आरएच छुट्टी दिया जाए, रात्रि भत्ता, ग्रुप इंश्योरेंस पन्द्रह लाख किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से वरीय संयुक्त महामंत्री शम्भु कुमार, संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र महतो, मुकेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य विशेश्वर रजवार, दिलीप कुमार दिनेश मांझी, फोस्बेल इंडिया, रोजी इंटरप्राइजेज और एसआरजी के ठेका मजदूर मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai में जगह-जगह लगेंगे 40 लाख के Water ATM, विधायक देवेंद्र यादव के प्रस्ताव को सरकार ने दी स्वीकृति
Next: SAIL NJCS Meeting: बोकारो स्टील प्लांट ने ललकारा, नहीं हुआ सम्मानजनक फैसला तो CGM दफ्तर पर प्रदर्शन और ED वर्क्स आफिस पर होगी चढ़ाई

Related Stories

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.