Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike: बीएसपी-पुलिस बैठक में बवाल के बीच यूनियनों को सख्त नसीहत, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike: बीएसपी-पुलिस बैठक में बवाल के बीच यूनियनों को सख्त नसीहत, पढ़िए डिटेल

27/10/2024 (Last updated: 27/10/2024) 1 minute read
SAIL-Strike-Strict-advice-to-unions-in-BSP-Police-meeting_-read-details

एएसपी सुखरंजन राठौर, एसडीएम हितेश पिस्दा और बीएसपी से सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर की मौजूदगी में यूनियन नेताओं संग बैठक।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में सोमवार को हड़ताल है। एनजेसीएस यूनियनों के आह्वान पर स्थानीय यूनियनों ने भी इसे सफल करने का दम भरा है। हड़ताल में शामिल होने वाली यूनियनों की काउंसिलिंग मीटिंग रविवार को भिलाई पुलिस कंट्रोल रूम में हुई।

एएसपी सुखरंजन राठौर, एसडीएम हितेश पिस्दा और बीएसपी से सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर, जीएम आइआर जेएन ठाकुर, विष्णुपाठक, विकासचंद्रा, रोहित हरित, सीएसपी कोतवाली सत्यप्रकाश तिवारी, टीआई भट्ठी थाना राजेश कुमार साहू की मौजूदगी में यूनियनों नेताओं को दो टूक बोल दिया गया है कि लॉ एंड ऑर्डर को बिगड़ने मत दीजिएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Strike: कोल इंडिया, बैंक, बीमा में हड़ताल के दिन रोकना नहीं पड़ता है कर्मियों को, लड़ेंगे तो जीतेंगे जरूर

पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पिछली हड़ताल में विवाद हो गया था। इस बार बाहरी तत्वों को शामिल न किया जाए। हड़ताल में आप लोग जिसको लेकर आएं, उन्हें नियंत्रित रखें। यूनियन नेताओं ने कहा कि हम कर्मचारियों से निवेदन करेंगे, हक की लड़ाई है। प्रबंधन और पुलिस भी साथ दे।

लॉ एंड ऑर्डर पर एएसपी सुखरंजन राठौर ने कहा आपका अधिकार है, शांतिपूर्वक कीजिए। पिछली बार जो घटना हुई है, वह दोहराने न पाए। बाहरी तत्व न आने पाएं।

ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव, कर्मचारी पेंशन योजना 1995 और 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन पर भीतर की बात

प्रबंधन ने कहा कि सेल कर्मचारियों के मुद्दे पर दिल्ली में बातचीत चल रही है। अभी खत्म नहीं हुई है। हड़ताल के दिन जो कर्मचारी डयूटी जाने वाले हैं, किसी को न रोका न जाए। ड्रोन से रिकॉर्डिंग होगी। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी होगी। नियम सबको पता है। आगे कार्रवाई की स्थिति निर्मित न हो।

दूसरी ओर इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने भी दम भरा है कि ठेका मजदूर मुर्गा चौक पर अपने हक के लिए लड़ेंगे। प्रबंधन से लगाातार मांग की जा रही है। आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्र, हरिराम यादव, इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, बीएमएस वशिष्ठ वर्मा, सीटू से एसपी डे, विजय जांगड़े, एक्टू से जीवन लाल कुर्रे, स्टील वर्कर्स यूनियन, लोइमू से देवेंद्र कुमार सोनी, बीएसपी वर्कर्स यूनियन से उज्जवल दत्ता, शिव बहादुर सिंह, एटक विनय कुमार मिश्र, इंटक ठेका यूनियन से संजय साहू, दीनानाथ सार्वा, बीएकेएस से अमर सिंह, अभिषेक सिंह पहुंचे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में बीएसपी कर्मचारी जख्मी, बायोमेट्रिक की आपाधापी बन रही वजह…
Next: SAIL NEWS: एरियर न देने से जनवरी 2017 से मार्च 2020 तक सेवानिवृत्त कर्मियों को लाखों का नुकसान, हायर पेंशन पर भी झटका…

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.