Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Save Sector 9 Hospital: क्या सार्वजनिक अस्पताल समस्या हैं प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए, प्लांट में घेराबंदी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: क्या सार्वजनिक अस्पताल समस्या हैं प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए, प्लांट में घेराबंदी

Azmat ali 09/07/2026 1 minute read
Save Sector 9 Hospital Are Public Hospitals a Problem for Private Hospitals

इंटक, एटक, एचएमएस, ऐक्टू, सीटू,लोईमू, स्टील वर्कर्स यूनियन नेता कर्मचारियों के बीच प्रचार अभियान तेज करते हुए यूआरएम पहुंचे।

  • कोरोना महामारी के दौरान देश के अधिकांश सरकारी एवं सार्वजनिक अस्पतालों ने लाखों लोगों का जीवन बचाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल को निजी हाथों में जाने से रोकने का आंदोलन चल रहा है। जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा। प्लांट से टाउनशिप और हॉस्पिटल तक संयुक्त यूनियन के नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है।

इंटक, एटक, एचएमएस, ऐक्टू, सीटू,लोईमू, स्टील वर्कर्स यूनियन नेता संयंत्र के अंदर कैंटीनों में एवं बाहर कर्मचारियों के बीच प्रचार अभियान तेज करते हुए यूआरएम पहुंचे। इसी के तहत अस्पताल के संदर्भ में इस्पात मंत्रालय एवं सेल कॉर्पोरेट स्तर पर लिए जा रहे निर्णय एवं दिए जा रहे निर्देशों पर कटाक्ष किया गया। कहा-सुनियोजित तरीके से यह प्रचार किया जा रहा है कि सार्वजनिक अस्पताल ही सबसे बड़ी समस्या हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: यूनियन चुनाव, वेज रिवीजन, इंसेंटिव पर BAKS का शंखनाद, पढ़ें डिटेल

किंतु वास्तविकता यह है कि यदि सार्वजनिक अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, मरीजों की अधिक भीड़, दवाइयों का अभाव या उपकरणों की कमी दिखाई देती है, तो इसका कारण सार्वजनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि वर्षों से पर्याप्त निवेश, नियमित भर्ती और आवश्यक संसाधनों की उपेक्षा है। इसका समाधान निजीकरण नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

सार्वजनिक एवं सरकारी अस्पतालों में इलाज के कुछ वास्तविक उदाहरण

1) कोरोना महामारी के दौरान देश के अधिकांश सरकारी एवं सार्वजनिक अस्पतालों ने लाखों लोगों का जीवन बचाया। भिलाई का अस्पताल इसका एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक उदाहरण है।

2) गंभीर बीमारियों के इलाज में निजी अस्पतालों के भारी-भरकम बिलों के कारण अनेक परिवार आर्थिक संकट में आ गए, जबकि सार्वजनिक अस्पतालों में कम लागत पर उपचार उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिली।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL भिलाई को मिला ERP Cell का मुख्यालय, BSL, RSP, ISP, डीएसपी के 28 अफसर आ रहे बीएसपी, पढ़ें 40 नाम

3) कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और गरीब परिवारों के लिए सार्वजनिक अस्पताल आज भी सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य व्यवस्था हैं। इसके विपरीत, अनेक निजी अस्पतालों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पहुँचते ही विभिन्न तरीकों से उनके मेडिक्लेम का अधिकतम लाभ उठाने के प्रयास किए जाने की घटनाएँ समय-समय पर सामने आती रहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 7 घंटे से कम ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा नोटिस

संयुक्त ट्रेड यूनियनों की मांग

स्वास्थ्य सेवा कोई व्यापार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। इसलिए सार्वजनिक अस्पतालों का निजीकरण तत्काल बंद किया जाए। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों, नर्सों, तकनीशियनों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जाए। आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ तथा दवाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सार्वजनिक निवेश बढ़ाया जाए।

येे खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और इंडोनेशियाई PT Krakatau Steel में होगा MoU साइन, SAIL CMD बोले…

मजबूत सार्वजनिक अस्पताल ही दे सकते हैं स्वस्थ समाज की गारंटी

आम जनता की संपत्ति को कॉरपोरेट मुनाफे का साधन बनाने के बजाय सार्वजनिक अस्पतालों को आधुनिक संसाधनों, पर्याप्त बजट, डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों से सशक्त किया जाना चाहिए। मजबूत सार्वजनिक अस्पताल ही स्वस्थ, सुरक्षित, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज की सबसे बड़ी गारंटी हैं। इसलिए सरकार की प्राथमिकता निजीकरण नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: इनकम टैक्स में भारी बचत का सहारा है SAIL Perks, पढ़िए और बचाइए पैसा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 15,000 करोड़ का बोकारो स्टील प्लांट प्रोजेक्ट, नए युग की राह पर बीएसएल 
Next: 39 माह के बकाया एरियर संग ठेका मजदूरों का उठा मुद्दा, जीएम इंचार्ज जेएन ठाकुर से मिले INTUC नेता

Related Stories

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.