Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 39 माह के बकाया एरियर संग ठेका मजदूरों का उठा मुद्दा, जीएम इंचार्ज जेएन ठाकुर से मिले INTUC नेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

39 माह के बकाया एरियर संग ठेका मजदूरों का उठा मुद्दा, जीएम इंचार्ज जेएन ठाकुर से मिले INTUC नेता

Azmat ali 09/07/2026 (Last updated: 09/07/2026) 1 minute read
issue-of-39-months-outstanding-arrears-and-contract-workers-raised-intuc-leaders-met-gm-in-charge-jn-thakur

इंटक यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन प्रक्रिया की रीढ़ हैं।

  • कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर बीएसपी प्रबंधन से हुई चर्चा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की लंबित समस्याओं तथा विभिन्न मांगों को लेकर इंटक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसपी के महाप्रबंधक (प्रभारी-मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर से विस्तृत चर्चा की।

बैठक में इंटक यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौता एवं 39 माह के एरियर का शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही एनजेसीएस की बैठक जल्द आयोजित कर सभी लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए तथा 1 जनवरी 2027 से प्रस्तावित वेज रिवीजन के लिए समिति गठन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2007 से लागू इंसेंटिव स्कीम में समयानुकूल संशोधन करने, भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों को संशोधित केंद्रीय न्यूनतम वेतन का लाभ तत्काल प्रदान करने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की कि सभी ठेका श्रमिकों को उनका पूर्ण एवं समय पर वेतन प्राप्त हो।

ये खबर भी पढ़ें: 7 घंटे से कम ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा नोटिस

बैठक में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए हाउस रिटेंशन स्कीम प्रारंभ करने, आवास लाइसेंस की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, ठेका श्रमिकों को लीव कार्ड उपलब्ध कराने एवं ऑनलाइन अवकाश आवेदन की सुविधा प्रदान करने, कर्मचारियों एवं श्रमिकों की कार्यस्थल सुविधाओं में सुधार, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL भिलाई को मिला ERP Cell का मुख्यालय, BSL, RSP, ISP, डीएसपी के 28 अफसर आ रहे बीएसपी, पढ़ें 40 नाम

इंटक यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन प्रक्रिया की रीढ़ हैं। इसलिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। महाप्रबंधक (प्रभारी-मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

इंटक यूनियन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा तथा मांगों के समाधान तक अपने प्रयास जारी रखेगा। बैठक में इंटक यूनियन की ओर से पूरन वर्मा, संजय कुमार साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंहसार्वा एवं गुरुदेव साहू उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Save Sector 9 Hospital: क्या सार्वजनिक अस्पताल समस्या हैं प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए, प्लांट में घेराबंदी
Next: भिलाई के चौराहे पर डॉ. तीजन बाई की स्मृति में बनाएं विशाल तंबूरा स्मारक

Related Stories

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.