Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Save Sector 9 Hospital: सार्वजनिक संपत्ति जनता की सेवा के लिए, किसी निजी कंपनी के मुनाफे के लिए नहीं…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: सार्वजनिक संपत्ति जनता की सेवा के लिए, किसी निजी कंपनी के मुनाफे के लिए नहीं…

Azmat ali 07/07/2026 1 minute read
Save Sector 9 Hospital Public Property is Meant to Serve the Public Not for the Profit of a Private Company

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 अस्पताल को निजी हाथों में देने के इरादे पर तुरंत रोक लगाने की मांग।

  • स्वास्थ्य सेवा का भविष्य जनसेवा में है, निजीकरण में नहीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण के खिलाफ 14 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन का पर्चा बांटा जा रहा है। कर्मियों से चर्चा के दौरान संयुक्त ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण को विकास और सुधार का पर्याय बताकर प्रस्तुत किया जा रहा है। दावा किया जाता है कि निजीकरण से अस्पतालों की गुणवत्ता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। लेकिन वास्तविक प्रश्न यह है कि क्या बेहतर स्वास्थ्य सेवा पर केवल भुगतान करने वालों का अधिकार होगा, या हर नागरिक का?

निजीकरण से किसे लाभ

अस्पताल के निजीकरण से उसका संचालन करने वाली निजी कंपनियों और कॉरपोरेट अस्पतालों को अपनी आय एवं मुनाफा बढ़ाने का अवसर मिलता है। अधिक आय और मुनाफे के आधार पर आधुनिक मशीनों तथा सुविधाओं में निवेश की संभावना भी रहती है। भुगतान करने में सक्षम मरीजों को अपेक्षाकृत शीघ्र सेवाएँ मिल सकती हैं। जिन लोगों के पास पर्याप्त आर्थिक संसाधन हैं, उन्हें यह व्यवस्था बेहतर प्रतीत हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

निजीकरण से किसे नुकसान

अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपने से गरीब, मध्यम वर्ग, श्रमिक, किसान, पेंशनभोगी तथा असंगठित क्षेत्र के लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। इलाज महंगा होने के कारण अनेक परिवार कर्ज लेने या अपनी संपत्ति बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। अधिक लाभ कमाने का दबाव अनावश्यक जांचों तथा महंगे उपचार को बढ़ावा दे सकता है। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सीमित होने लगती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant: 23 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम

क्यों आवश्यक हैं सार्वजनिक अस्पताल

सार्वजनिक अस्पताल आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि आवश्यकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराते हैं। इनमें कम लागत पर ऑपरेशन, दवाइयाँ, आपातकालीन सेवाएँ तथा विशेष चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध रहती हैं। महामारी, दुर्घटना और आपदा जैसी परिस्थितियों में सार्वजनिक अस्पताल समाज की सबसे बड़ी सुरक्षा बनकर सामने आते हैं। यदि सरकार पर्याप्त निवेश करे, तो सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

सार्वजनिक संपत्ति जनता की सेवा के लिए है, किसी निजी कंपनी के मुनाफे के लिए नहीं, इसीलिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 अस्पताल को निजी हाथो में देने के इरादे पर तुरंत रोक लगाया जाए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD, डायरेक्टर पर्सनल से मिला SEFI, पेंशन, मेडिक्लेम स्कीम, HRA, जूनियर आफिसर प्रमोशन पर बात, जल्द आ रहा PRP
Next: SAIL Township: खाली भूमि, भवनों, मकानों को दीजिए लीज़ और लाइसेंस पर, नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों से खाली कराएं मकान

Related Stories

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

BSL Employees Displayed black Flags to SAIL Management and NJCS Leaders during a Silent Procession (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल कर्मियों ने सेल प्रबंधन और NJCS नेताओं को मौन जुलूस में दिखाए काले झंडे

Azmat ali 06/10/2026
Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.