Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल: ऑनलाइन और ऑफलाइन मेडिसीन काउंटर का चक्कर लगा रहे मरीज, कुछ तो शर्म करो…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल: ऑनलाइन और ऑफलाइन मेडिसीन काउंटर का चक्कर लगा रहे मरीज, कुछ तो शर्म करो…

Azmat ali 27/08/2025 (Last updated: 27/08/2025) 1 minute read
Sector 9 Hospital Patients are Roaming Around Online and Offline Medicine Counters

भिलाई स्टील प्लांट के मरीज कर्मचारी-अधिकारी या परिवार वालों को दवाई लेने के लिए एक बार ऑनलाइन,फिर ऑफलाइन काउंटर में खड़ा होना पड़ रहा है।

  • सीटू ने सुझाया था ऑनलाइन मेडिसिन वितरण का हल।
  • बीएसपी प्रबंधन सुझाव पर अमल करने से भी कतरा रहा

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 अस्पताल सहित संयंत्र के विभिन्न अस्पतालों में व्यवस्था ठीक नहीं है। हॉस्पिटल इनफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम चालू किया जा रहा है। इस सिस्टम के लागू होने से अस्पताल के लगभग सभी कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे, किंतु पुराने सिस्टम से नए सिस्टम में बदलते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसका अस्पताल प्रबंधन को समाधान निकालना चाहिए। किंतु अस्पताल प्रबंधन उन समस्याओं के समाधान निकालने की दिशा में लापरवाह नजर आ रहा है, जिसके चलते सेक्टर 9 फार्मेसी में मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर 7 एवं रिसाली हेल्थ सेंटर में वितरित किए जा रहे दवाइयों को वहां के फार्मासिस्ट कंप्यूटर में दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए सिस्टम बदलते समय प्रबंधन के ढीले रवैया के कारण मरीज की परेशानी बढ़ने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में भीषण हादसा, लोडर ने जूनियर इंजीनियर को कुचला, दर्दनाक मौत

दो या तीन ओपीडी में अलग-अलग डॉक्टर से अपना इलाज करवाते हैं

सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी ने बताया कि यूनियन ने 14 अगस्त को पत्र लिखकर प्रबंधन को सुझाव दिया था कि जब तक ओपीडी के सभी विभाग ऑनलाइन दवाइयां लिखना शुरू नहीं कर दें, तब तक फार्मेसी के सभी काउंटरों पर एक साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दवाई वितरण करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, क्योंकि अस्पताल में पहुंचे मरीज अक्सर दो या तीन ओपीडी में अलग-अलग डॉक्टर से अपना इलाज करवाते हैं।

और मौजूदा समय में एक डॉक्टर ऑनलाइन दवाई लिख रहे हैं तो दूसरे डॉक्टर ऑफलाइन दवाई लिख रहे है, जिसके कारण मरीज को दवाई लेने के लिए एक बार ऑनलाइन काउंटर में तथा उसके बाद ऑफलाइन काउंटर में खड़ा होना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के 18 डिपार्टमेंट मर्ज, पढ़ें डिटेल

मौजूदा समय में ऑनलाइन काउंटर की तुलना में ऑफलाइन काउंटर में भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है। कभी-कभी तो अस्पताल बंद होने के बाद भी मरीज ऑफलाइन काउंटर में दवाई लेते रहते हैं। यदि अभी भी प्रबंधन सीटू के दिए हुए सुझाव को मान ले तो मरीजों को बहुत ज्यादा सुविधा होगी।

अधिकारियों का काम कर रहे है कर्मी

सीटू नेता ने कहा कि बदलते हुए सिस्टम में काम कर रहे अस्पताल के कर्मी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उसे दुरुस्त करने के लिए बार-बार अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। किंतु वे अधिकारी जिन्हें इस पूरे मामले में दखल देकर इसे दुरुस्त करना अथवा करवाना करना चाहिए वह कर्मियों पर ही बात को टालते हुए कह रहे हैं कि आप भी अपने स्तर पर सीएंडआईटी के अधिकारियों से संपर्क कर सिस्टम को दुरूस्त करवाएं।

ये खबर भी पढ़ें: टाटा स्टील के मंच पर SAIL के ठेका श्रमिकों को जीने लायक वेतन की उठी आवाज़

सीएंडआईटी के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात

इस संदर्भ में अस्पताल के कर्मचारियों के साथ सीटू यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने सीएंडआईटी के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा किया। इसी संदर्भ में जल्द ही अस्पताल प्रबंधन के उन जिम्मेदार अधिकारी, जो इस ऑनलाइन सिस्टम की देखरेख कर रहे हैं, उनसे भी यूनियन मुलाकात करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: आंधी-बारिश से Bhilai Township में ब्लैक आउट, टूटकर गिरे पेड़, आधे सेक्टर एरिया में बिजली गुल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टाटा स्टील के मंच पर SAIL के ठेका श्रमिकों को जीने लायक वेतन की उठी आवाज़
Next: IISCO Steel Plant Burnpur में एक और हादसा, 2 मजदूर जख्मी, टूटी हड्डी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.