Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • टाटा स्टील के मंच पर SAIL के ठेका श्रमिकों को जीने लायक वेतन की उठी आवाज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

टाटा स्टील के मंच पर SAIL के ठेका श्रमिकों को जीने लायक वेतन की उठी आवाज़

Azmat ali 27/08/2025 1 minute read
Voice Raised for Respectable Salary of SAIL Contract Workers on Tata Steel Platform

भिलाई इंटक के प्रतिनिधियों ने कहा कि आज कंपनियों में तेजी से बढ़ रहे ठेका प्रथा के कारण श्रमिकों के वेतन पर असर पड़ रहा।

  • तकनीकी बदलावों के अनुरूप श्रमिकों को कौशल उन्नयन का अवसर दिया जाए एवं काम की गारंटी सुनिश्चित हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जमशेदपुर में आयोजित इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन के सम्मेलन में भिलाई इंटक के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भारत में हो रहे औद्योगिकीकरण एवं तकनीकी बदलावों पर विचार-विमर्श किया।

भिलाई इंटक के प्रतिनिधियों ने कहा कि आज कंपनियों में तेजी से बढ़ रहे ठेका प्रथा के कारण श्रमिकों के वेतन, नौकरी की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। जबकि ठेका श्रमिक नियमित कर्मचारियों की भांति स्थाई प्रकृति के कार्य कर रहे हैं एवं उत्पादन और लाभार्जन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

ये खबर भी पढ़ें: युद्धपोत INS Udaygiri और INS Himgiri में लगा SAIL भिलाई, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट का स्टील, 8,000 टन सप्लाई

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी संजीवा रेड्डी, महासचिव संजय सिंह के सामने सम्मेलन में यह मांग उठाई गई कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन के जगह जीने लायक वेतन सुनिश्चित किया जाए।

तकनीकी बदलावों के अनुरूप श्रमिकों को कौशल उन्नयन का अवसर दिया जाए एवं काम की गारंटी सुनिश्चित हो। कंपनियां श्रमिकों को केवल लागत का साधन न समझें, बल्कि उन्हें विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भागीदार बनाएँ।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज

प्रतिनिधियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि श्रमिकों को उचित प्रशिक्षण और वेतन मिलेगा, तो वे न केवल कंपनियों की उत्पादकता बढ़ाएँगे, बल्कि भारत को वैश्विक औद्योगिक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने में भी योगदान देंगे।

सम्मेलन में भिलाई इंटक की ओर से स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू, स्टील एंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह, पीयूषकर, एस रवि, दीनानाथ सिंह, सार्वा, शिव शंकर सिंह, जीआर सुमन शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में भीषण हादसा, लोडर ने जूनियर इंजीनियर को कुचला, दर्दनाक मौत
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: ऑनलाइन और ऑफलाइन मेडिसीन काउंटर का चक्कर लगा रहे मरीज, कुछ तो शर्म करो…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.