Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में भीषण हादसा, लोडर ने जूनियर इंजीनियर को कुचला, दर्दनाक मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में भीषण हादसा, लोडर ने जूनियर इंजीनियर को कुचला, दर्दनाक मौत

Azmat ali 27/08/2025 (Last updated: 27/08/2025) 1 minute read
Breaking News Horrific Accident in IISCO Steel Plant Burnpur Loader Crushed Junior Engineer, Death 3 (1)

लोडर के चपेट में आए कर्मचारी सुनील सिन्हा। मृतक कर्मचारी सीटू बर्नपुर के पदाधिकारी थे। पीड़ित परिवार को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति।

  • बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस में बुधवार दोपहर 12 बजे की घटना है। कुछ कटिंग का काम किया जा रहा था।

सूचनाजी न्यूज़, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में हादसा हो गया। जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे से हड़कम्प मच गया। कर्मचारी का एक हाथ और पैर ही सही से बच सका। पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया है। हड्डी टूट चुकी है। रिटायरमेंट में 6 साल बाकी था।

जूनियर इंजीनियर (बीओएफ-ऑपरेशन) सुनील कुमार सिन्हा की एक घातक दुर्घटना में मृत्यु हुई है। उनके शव को ओएचएस ले जाया गया। हादसे का कारण चेन लोडर बना। यह लोडर पीछे की ओर आ रहा था, जिसकी चपेट में कर्मचारी सुनील सिन्हा आए। लोडर ने उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी सीटू बर्नपुर के पदाधिकारी थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज

बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस में बुधवार दोपहर 12 बजे की घटना है। कुछ कटिंग का काम किया जा रहा था। सुनील कुमार सिन्हा कैसे चपेट में आए, यह जांच का विषय है। मामले को दबाने के लिए पहले कोशिश की गई। पहले अज्ञात व्यक्ति के रूप में प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: युद्धपोत INS Udaygiri और INS Himgiri में लगा SAIL भिलाई, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट का स्टील, 8,000 टन सप्लाई

जैसे ही मामला तूल पकड़ा, सीजीएम स्तर के अधिकारी पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया। मृत कर्मचारी को 2 लड़के हैं। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। ऑफर लेटर सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथी कर्मचारी ओएचएस में डटे हुए हैं। काफी गहमा-गहमी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के 18 डिपार्टमेंट मर्ज, पढ़ें डिटेल
Next: टाटा स्टील के मंच पर SAIL के ठेका श्रमिकों को जीने लायक वेतन की उठी आवाज़

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.