Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SEFI Logo-Website Launch: SAIL चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले सेल, RINL, मेकॉन, NMDC, नगरनार स्टील प्लांट के अफसरों को दे गईं यादगार तोहफा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SEFI Logo-Website Launch: SAIL चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले सेल, RINL, मेकॉन, NMDC, नगरनार स्टील प्लांट के अफसरों को दे गईं यादगार तोहफा

30/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SEFI-Logo-Website-Launch-SAIL-Chairman-Soma-Mandal-gave-a-big-gift-to-the-officers-of-SAIL-RINL-MECON-NMDC-Nagarnar-Steel-Plant-before-retirement
  • सेफी इस्पात मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यरत उपक्रमों सेल, आरआईएनएल, मेकॉन, एनएमडीसी, नगरनार इस्पात संयंत्र आदि में कार्यरत अधिकारियों का संगठन है, जिसके 20000 से अधिक सदस्य हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) की चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले अधिकारियों की संस्था को यादगार तोहफा देकर गईं। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) के के स्वर्ण जयंती का लोगो और वेबसाइट sefisteel.com का उद्घाटन सोमा मंडल के हाथों ही हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO Portal पर गलत ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने वाले दोबारा भरें फॉर्म, Reset Option का अब मौका

दिल्ली में आयोजित समारोह में सेल चेयरमेन सोमा मंडल द्वारा सेफी के “स्वर्ण जयंती लोगो“ जारी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सेफी के नए वेबसाइट का भी उद्घाटन किया। सेफी के वेबसाइट में सेफी के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ही इससे संबद्ध विभिन्न आफिसर्स एसोसिएशन को भी स्थान दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:    Mazdoor Diwas 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कीजिए Paid Holiday, BSP, कोल इंडिया, बालको, NTPC, JSPL संग अन्य सेक्टर में करीब 10 लाख से अधिक हैं मजदूर

विदित हो कि सेफी इस्पात मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यरत उपक्रमों भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL), राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL), धातुकर्म और इंजीनियरिंग सलाहकार (MECON), राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC), फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) और मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (मॉयल) आदि में कार्यरत अधिकारियों का संगठन है, जिसके 20000 से अधिक सदस्य है। सेफी अपने सेवा के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण यात्रा को यादगार बनाने के लिए सेफी चेयरमैन एनके बंछोर के नेतृत्व में सेफी के पदाधिकारियों ने दिल्ली के सेल कारपोरेट आफिस में सेल चेयरमैन सोमा मंडल के मुख्य आथित्य में सेफी के स्वर्ण जयंती लोगो तथा वेबसाइट का लोकार्पण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai Steel Plant Accident: बीएसपी ED वर्क्स और CGM को नोटिस के बाद अब GM सस्पेंड

इस अवसर पर सेल चेयरमेन सोमा मंडल सहित डायरेक्टर (कामर्शियल) वीएस. चक्रवर्ती, डायरेक्टर (वित्त) एके. तुलसीयानी, डायरेक्टर (पर्सनल), के.के. सिंह, डायरेक्टर (टेक्निकल, प्रोजेक्ट एवं रॉ मटेरियल) एके. सिंह, सेफी की ओर से सेफी चेयरमेन एनके. बंछोर व सेफी महासचिव अबकाश मलिक तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस समारोह में सेफी ने सेल चेयरमेन सोमा मंडल के सेल को नई ऊंचाई देने में उनके दीर्घकालिक योगदान को रेखांकित करते हुए स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:    CG Achanakmar Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ में पहली बार बाघ का रेडियो कॉलर, कुनबा बढ़ाने आई एक बाघिन

आप भी जानिए सेफी के सफर के बारे में

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) का गठन जून 1973 में कोलकाता में हिंदुस्तान स्टील की विभिन्न इकाइयों के तहत काम करने वाले अधिकारियों के साथ किया गया था। इसने भिलाई में 06 अगस्त 1973 को आयोजित अपनी पहली परिषद बैठक के साथ अपना कामकाज शुरू किया। आरएसपीईए के अध्यक्ष एससी गुप्ता को एसईएफआई के पहले अध्यक्ष और DSPOA के अध्यक्ष अशोक चटर्जी को SEFI का पहला महासचिव चुना गया था।

वर्तमान में SEFI के पदाधिकारी नरेंद्र कुमार बंछोर-चेयरमैन, अबकाश मलिक- महासचिव, नरेंद्र सिंह-उपाध्यक्ष, अरिंदम डे-वाइस चेयरमैन, आर. सतीश-उप महासचिव, लोकनाथ-कोषाध्यक्ष, केवीडी प्रसाद-संयुक्त सचिव और सुदर्शन मल्लिक- संयुक्त सचिव हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ब्लास्ट फर्नेस SGP बंकर हादसे से सबक न लेने से झुलसे 4 मजदूर, ठेका मजदूरों को नहीं देते ट्रेनिंग, शोषण भी जारी
Next: SAIL में सोमा मंडल का दौर खत्म, PESB में होगा शुरू, Forbes की शक्तिशाली महिला ने डायरेक्टर इंचार्ज के फैसलों को कभी नहीं बदला, कहीं खुशी-कहीं गम, पढ़ें स्टोरी

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.