Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ED Works कार्यालय में यूनियन नेताओं से कहासुनी पर साहब खफा, प्रमोशन मीटिंग छोड़िए-ये बताइए Suchnaji.com में खबर कैसे चली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED Works कार्यालय में यूनियन नेताओं से कहासुनी पर साहब खफा, प्रमोशन मीटिंग छोड़िए-ये बताइए Suchnaji.com में खबर कैसे चली

06/01/2025 (Last updated: 06/01/2025) 1 minute read
Sir upset over dispute with union leaders in ED Works office, leave promotion meeting, tell me who gave the news in Suchnaji.com (1)

ईडी वर्क्स अंजनी कुमार से मुलाकात न होने और टीए से बहस होने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। संयुक्त यूनियन को नहीं मिला मीटिंग का समय।

बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि ईडी वर्क्स कार्यालय में मुलाकात और चर्चा को घेराव का स्वरूप देना उचित नहीं है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल हड़ताल के बाद कर्मचारियों का प्रमोशन रोके जाने का मामला गरमाया हुआ है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन के करीब एक दर्जन नेता ईडी वर्क्स कार्यालय में धमक पड़े थे।

ईडी वर्क्स अंजनी कुमार से मुलाकात न होने और टीए से बहस होने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। Suchnaji.com में यह खबर प्रसारित हुई थी। इससे साहब इतना खफा हो गए कि यूनियन नेताओं के साथ सोमवार को प्रस्तावित बैठक को लेकर कोई जवाब तक नहीं दिया गया।

उल्टे यह खोजबीन की जा रही है कि विवाद की खबर सूचनाजी.कॉम में कैसे पहुंची और किसने दी। बकायदा जीएम स्तर के अधिकारियों को बाबूगिरी में लगा दिया गया है। फोन करके-करके पूछा जा रहा है कि यह खबर किसने दी…।

जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो साहब को खुश करने के लिए स्पष्टीकरण जारी कर दिया गया। बकायदा जीएम स्तर के एक अधिकारी की ओर से लिखित में दावा किया गया कि ईडी वर्क्स कार्यालय में कोई घेराव नहीं हुआ था। लिखित रूप से जारी बयान में साहब को खुश करने के लिए फेकम-फाक कर दी गई। लेकिन, सच्चाई तो इन्हें भी पता है।

खैर, अब मुद्दे पर आते हैं। जिस विषय को लेकर भिलाई की संयुक्त यूनियन इंटक, सीटू, एचएमएस, बीएमएस, एटक, एक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन, लोइमू, इस्पात श्रमिक मंत्र के पदाधिकारी ईडी वर्क्स कार्यालय धमक पड़े थे, अब वह खटाई में पड़ता दिख रहा है।

ईडी वर्क्स अंजनी कुमार के कार्यालय से यूनियन नेताओं को आश्वासन मिला था कि सोमवार को मीटिंग कराई जाएगी। सोमवार को जब कार्यालय से संपर्क किया तो जवाब आया, साहब बहुत भड़के हुए हैं। अंदर की खबर सूचनाजी.कॉम में कैसे चली गई। मीटिंग को छोड़िए, पहले यह बताइए कि खबर किसने दी।

इधर-बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि ईडी वर्क्स कार्यालय में मुलाकात और चर्चा को घेराव का स्वरूप देना उचित नहीं है। ऐसी बैठकें और चर्चाएं रोज़ होती रहती हैं, जिन्हें ‘घेराव’ नहीं कहा जा सकता। इस पर संयंत्र प्रबंधन को कड़ी आपत्ति है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: हॉट मेटल से रेल पटरी तक श्रेष्ठ उत्पादन
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को वेतन के नाम पर सिर्फ मानदेय, न ग्रेच्युटी और न पेंशन

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.