विधायक देवेंद्र यादव से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जेल में की मुलाकात, सीएम साय, सनी लियोनी पर ये बोले…

State Congress President Deepak Baij met MLA Devendra Yadav in jail, said this on CM Sai, Sunny Leone…
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार पूरी तरह फेल है। बलौदा बाजार हिंसा इंटेलिजेंस फेल्यर के कारण हुआ है।
  • केंद्रीय जेल रायपुर में बंद है विधायक देवेंद्र यादव
  • अराजकता अपने चरम पर है। सरकार भ्रष्ट है, महतारी वंदन के नाम से सनी लियोन को पैसा दे रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष दीपक बैज ने जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) से मुलाकात की एवं हाल-चाल जाना। बैज ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जल्द ही विधायक देवेंद्र यादव हमारे बीच होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

1 साल में पूरी तरह फैल है साय सरकार

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने  कहा कि साय सरकार पूरी तरह फेल है। बलौदा बाजार हिंसा इंटेलिजेंस फेल्यर के कारण हुआ है। सरकार सतनामी समाज के युवाओं को प्रताड़ित करने के लिए जेल में बंद करके रख रही है और आज तक गिरफ्तार कर रही है। हम डरने वाले नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

लगातार समाज की साथ खड़े हैं और विधायक देवेंद्र यादव मजबूत है और मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। एक साल में वह कुछ कर ही नहीं पाई है। अराजकता अपने चरम पर है। सरकार भ्रष्ट है, महतारी वंदन के नाम से सनी लियोन को पैसा दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी