Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, बाबा साहब के अनुयायियों के खिले चेहरे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, बाबा साहब के अनुयायियों के खिले चेहरे

09/04/2025 (Last updated: 09/04/2025) 1 minute read
Statue of Bharat Ratna Dr Bhimrao Ambedkar at Chandrapur Ferro Alloy Plant, faces of Baba Sahebs followers blossomed
  • पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण समारोह हर्षोल्लास से संपन्न।

सूचनाजी न्यूज, चंद्रपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब  भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों के लिए यादगार पल आया। प्रतिमा का अनावरण किया गया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्नेहमंच प्रांगण, सेल सीएफपी, चंद्रपुर मे कार्यपालक निदेशक संजय गजभिए, चंद्रपुर सेल एससी-एसटी कर्मचारी वेलफेयर असोसिएशन के पदाधिकारियों ने अनावरण किया।

सेल सीएफपी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेल सीएफपी के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार गजभिये और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद और मेकू के अध्यक्ष नरेश बाबू पुगलिया उपस्थित थे। जिला प्रशासन और सेल एससी/एसटी फेडरेशन के अधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के बाद प्रसिद्ध गायक आनंद शिंदे द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार रामटेके, उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, जयप्रकाश-संयुक्त महासचिव, सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, चंद्रशेखर पोडे-महासचिव, महाराष्ट्र इलेक्ट्रोस्मेल्ट कामगार यूनियन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन स्वेता लांडोळे एवं जितेंद्र माणिकपुरी ने किया।

मंच पर विराजमान मान्यवरों के समक्ष स्वागत भाषण बाबाराव मून-सचिव सेल एससी-एसटी कर्मचारी वेलफेयर असोसिएशन कार्याध्यक्ष  महाराष्ट्र इलेक्ट्रोस्मेल्ट कामगार यूनियन ने किया। इस कार्यक्रम की प्रस्तावना राजेश जनबंधू-अध्यक्ष, सेल एस. सी. एस. टी. कर्मचारी वेलफेयर असोसिएशन ने रखी।

इस कार्यक्रम में प्रनौती गजभिये, देबब्रत घोष, चीफ जनरल मॅनेजर ( मेंटेनेंस), बी. विश्वनाथन, चीफ जनरल मॅनेजर (प्रोजेक्ट) इंचार्ज (एचआर), राजेश गायकवाड चीफ जनरल मॅनेजर (संकार्य), संध्या चिवंडे, अधीक्षक अभियंता, महावितरण, कामगार नेते प्रा. रमेश्चंद्र दहिवडे, अविनाश ठावरी, पूर्व पार्षद, अशोक नागापुरे, अरिंदम डे, अध्यक्ष, ऑफिसर असोसिएशन, भिलाई से उमाकांत लाडे, प्रभाकर खोब्रागडे, उदयकुमार खरात, मूर्तिकार राजु प्रजापती, हैदराबाद, दिलीप वावरे, भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद रामटेके आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीएम बाबाराव मून, राजेश जनबंधू, अर्पित बन्सल, अविनाश बोदेले, समीर उके, राजशेखर, प्रशांत उराडे, जाकिर हुसैन, दशोरे, तुषार भगत, विजय गाणार, वंदना देशमुख, उमेश उके, आशुतोष मेश्राम, सचिन बगड़े, महादेव पाटील, असुतोष मेश्राम, हर्षानंद लामसोगे, सचिन बागडे, हर्षल वैरागडे, विनोद बकाने आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला मंत्री किशन रेड्डी दो दिन तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर, SECL की खुलेगी फाइल, CM साय संग बनेगा रोडमैप
Next: Employee Wedding Gift Scheme: कर्मचारियों-अधिकारियों की शादी पर भिलाई स्टील प्लांट देगा ये खास गिफ्ट, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.