Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • युद्धपोत INS Udaygiri और INS Himgiri में लगा SAIL भिलाई, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट का स्टील, 8,000 टन सप्लाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

युद्धपोत INS Udaygiri और INS Himgiri में लगा SAIL भिलाई, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट का स्टील, 8,000 टन सप्लाई

Azmat ali 26/08/2025 (Last updated: 26/08/2025) 1 minute read
Steel From SAIL Bhilai Bokaro, Rourkela Steel Plants Installed in INS Udaygiri and INS Himgiri 8000 Tonnes Supplied

सेल ने अपने बोकारो, भिलाई और राउरकेला इस्पात संयंत्रों से आवश्यक क्रिटिकल ग्रेड हॉट-रोल्ड शीट और प्लेट की आपूर्ति की।

  • सेल ने आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि के लिए महत्वपूर्ण-ग्रेड स्टील की आपूर्ति करके देश के रक्षा क्षेत्र के साथ अपनी साझेदारी जारी रखी
  • राष्ट्रीय निर्माता और देश के चल रहे नौसैनिक आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में सेल स्थापित हुआ।
  • अकेले आरएसपी ने टैंक, युद्धपोत और मिसाइल जैसे रक्षा अनुप्रयोगों के लिए 1,00,000 टन से अधिक क्रिटिकल ग्रेड स्टील की आपूर्ति की है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। Steel Authority of India Limited (SAIL) ने एक बार फिर देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन कार्यरत, भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने भारतीय नौसेना के उन्नत अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों, आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि के लिए लगभग 8,000 टन महत्वपूर्ण-ग्रेड स्टील की आपूर्ति करके देश के रक्षा क्षेत्र के साथ अपनी महत्वपूर्ण साझेदारी जारी रखी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 26 अगस्त, 2025 को विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में, इन दोनों युद्धपोतों को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज

सेल ने भारतीय नौसेना के लिए इन दो उन्नत युद्धपोतों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) के साथ साझेदारी करते हुए, सेल ने अपने बोकारो, भिलाई और राउरकेला इस्पात संयंत्रों से आवश्यक क्रिटिकल ग्रेड हॉट-रोल्ड शीट और प्लेट की आपूर्ति की।

भारतीय नौसेना के लिए क्रिटिकल ग्रेड स्टील का विकास और आपूर्ति करके, सेल ने आयात प्रतिस्थापन और रक्षा आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहलों को प्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया है और रक्षा आवश्यकताओं के लिए आयातित विशेष गुणवत्ता वाले स्टील पर भारत की निर्भरता को कम किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

अकेले आरएसपी स्थित विशेष प्लेट प्लांट ने टैंक, युद्धपोत और मिसाइल जैसे रक्षा अनुप्रयोगों के लिए 1,00,000 टन से अधिक क्रिटिकल ग्रेड स्टील की आपूर्ति की है।

आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि का जलावतरण, आधारभूत स्टील से लेकर जटिल डिज़ाइन और समर्पित चालक दल तक, पूरी तरह से स्वदेशी रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती और गहराई को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर केंद्रीय श्रमायुक्त ने बुलाई मीटिंग, मैनेजमेंट-यूनियन 9 सितंबर को होंगे आमने-सामने

भारत के रक्षा क्षेत्र के साथ सेल की स्थायी साझेदारी सुस्थापित है, जिसका INS विक्रांत, INS नीलगिरि, INS अजय, INS निस्तार, INS अर्नाला, INS विंध्यगिरि और INS सूरत जैसे प्रतिष्ठित जहाजों के लिए महत्वपूर्ण ग्रेड स्टील की आपूर्ति का गौरवशाली इतिहास रहा है।

यह अटूट प्रतिबद्धता, सेल को एक विश्वसनीय राष्ट्रीय निर्माता और देश के चल रहे नौसैनिक आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में स्थापित करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज
Next: INTUC Metal Federation: संजीवा रेड्डी अध्यक्ष, रघुनाथ महासचिव, संजय सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष, बोले-Tata Steel Global CEO टीवी नरेंद्रन…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.