Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • INTUC Metal Federation: संजीवा रेड्डी अध्यक्ष, रघुनाथ महासचिव, संजय सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष, बोले-Tata Steel Global CEO टीवी नरेंद्रन…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

INTUC Metal Federation: संजीवा रेड्डी अध्यक्ष, रघुनाथ महासचिव, संजय सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष, बोले-Tata Steel Global CEO टीवी नरेंद्रन…

Azmat ali 26/08/2025 (Last updated: 26/08/2025) 1 minute read
INTUC Metal Federation G Sanjeeva Reddy Became President Raghunath General Secretary and Sanjay Singh Executive President Address by Tata Steel Global CEO TV Narendran

टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन व लोकसभा सदस्य तारिक अनवर ने प्लांट और यूनियन पर विचार रखे।

  • यूनियन एवं प्रबंधन को एक दूसरे पर भरोसा होना चाहिए:टीवी नरेंद्रन
  • एनजेसीएस सदस्य व भिलाई इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह भी पहुंचे।
  • भिलाई स्टील प्लांट से इंटक ठेका यूनियन अध्यक्ष संजय साहू, पिजूष कर, एस रवि, शिव शंकर सिंह, दीनानाथ सिंह सार्वा, जीआर सुमन शामिल।

सूचनाजी न्यूज, जमशेदपुर। इंटक यूनियन के स्टील मेटल माइंस एवं इंजीनियरिंग एम्पलाइज फेडरेशन की दो दिवसीय मीटिंग डॉ. जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में 25 एवं 26 अगस्त को जमशेदपुर में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन व लोकसभा सदस्य तारिक अनवर उपस्थित थे।

इस दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी को अध्यक्ष एवं रघुनाथ पांडेय को फेडरेशन का महासचिव तथा संजय कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: टाटा स्टील को बंद होने से बचाने मजदूरों के हमदर्द सर दोराबजी ने रखी थी संपत्ति गिरवी, 166वीं जयंती पर पढ़ें दास्तां

इंटक के स्टील मेटल, मेटल माइंस एवं इंजीनियरिंग एम्पलाइज फेडरेशन के जनरल काउंसिल की बैठक जमशेदपुर स्थित माइकल जान ऑडिटोरियम में हई। 25 अगस्त की बैठक में अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद तारीख अनवर उपस्थित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर केंद्रीय श्रमायुक्त ने बुलाई मीटिंग, मैनेजमेंट-यूनियन 9 सितंबर को होंगे आमने-सामने

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंटक हमेशा औद्योगिक शांति एवं विकास चाहता है। देश की आजादी में मजदूरों का बहुत योगदान रहा है। इंटक राष्ट्र के विकास में रोड़ा अटकाने का काम नहीं करता है। इस बैठक में अलग-अलग प्लांट से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे।

डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने कहा…

26 अगस्त को हुई मीटिंग के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन थे। अध्यक्षता डॉ जी संजीवा रेड्डी ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि हम देश का विकास चाहते हैं, लेकिन देश के मजदूरों का भी हम विकास चाहते हैं। देश के श्रमिकों को पैसे के साथ-साथ समाज में उसे सम्मान भी दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन बोले…

मुख्य अतिथि टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि कारखाने के विकास के लिए यूनियन एवं मैनेजमेंट का एक दूसरे पर भरोसा होना जरूरी है। इसका टाटा स्टील एक बेहतर उदाहरण है। यहां इंटक ही मान्यता में है और इंटक यूनियन के साथ प्रबंधन के बेहतर तालमेल से हम कंपनी एवं कर्मचारी दोनों के लिए बेहतर कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज

उन्होंने कहा कि यूनियन लीडर कर्मचारियों एवं मैनेजमेंट के बीच में एक ब्रिज का काम करता है। यूनियन लीडर को मालूम रहता है कि शाप फ्लोर में क्या परेशानी है। यूनियन एवं मैनेजमेंट के बीच के इसी विश्वास की कड़ी ने 118 साल से टाटा स्टील को इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

भिलाई स्टील प्लांट से ये पहुंचे

इस मीटिंग में भिलाई से इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू, पिजूष कर, एस रवि, शिव शंकर सिंह, दीनानाथ सिंह सार्वा, जीआर सुमन शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: युद्धपोत INS Udaygiri और INS Himgiri में लगा SAIL भिलाई, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट का स्टील, 8,000 टन सप्लाई

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युद्धपोत INS Udaygiri और INS Himgiri में लगा SAIL भिलाई, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट का स्टील, 8,000 टन सप्लाई
Next: Bhilai Steel Plant में पॉवर सप्लाई ठप, कुछ ही मिनटों में करोड़ों तबाह, जले फर्नेस के ट्यूअर्स, URM, रेल मिल, BRM, कोक ओवन के प्रोडक्शन ठप

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.