Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशनभोगी ने कहा-‘EPS 95 पेंशन-पेंशन का खेल बंद करो, हमारा जमा पैसा वापस करो’
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशनभोगी ने कहा-‘EPS 95 पेंशन-पेंशन का खेल बंद करो, हमारा जमा पैसा वापस करो’

03/02/2025 (Last updated: 03/02/2025) 1 minute read
Pensioner said- Stop the game of EPS 95 pension, return our deposited money (1)

पेंशनरो की जितनी भी जमा रकम सरकार की बनाई ट्रस्टी ने जमा कर रखी है वो अनुपातिक रूप से वापस कर दी जाए। पेंशनर्स बोल रहे।

  • पेंशनभोगी बोले-हम अपना कल्याण खुद कर लेंगे।
  • सरकार के द्वारा स्थापित EPFO नामक ट्रस्ट पर कोई भरोसा करे तो कितना और कब तक?
  • पेंशनरों के हक को भिखारी की तरह माना जा रहा है।
  • हायर पेंशन की बात हो, चाहे न्यूनतम पेंशन की।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपए की मांग की जा रही है। केंद्रीय बजट 2025 में इसको लेकर सीधेतौर पर वित्त मंत्री ने लोकसभा में कोई घोषणा नहीं की है। इसको लेकर कोई प्रावधान जरूर है। यह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: ईपीएफओ डिमांग लेटर पर ब्याज सहित मांग रहा पैसा, लेकिन एरियर पर चुप्पी

इधर-पेंशनभोगी Anil Kumar Namdeo का कहना है कि ये मेरा नहीं लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार मानती है कि EPS 95 पेंशन कर्मचारियों की एक स्व वित्तीय योजना है तो फिर हमारे ही पैसों पर कुंडली मार कर बैठने का सबब क्या है?

ये खबर भी पढ़ें: Employee News: भविष्य निधि खाता, रिफंड और पासपोर्ट सत्यापन की ये कहानी शिकायत-रिजल्ट का बेहतरीन सबूत

हमारे ही जमा रकम में से ही वयोवृद्ध पेंशनरों के जीवन जीने लायक पेंशन में कुछ न्यूनतम बढ़ोतरी की राह में टांग अड़ाने का आखिर सबब क्या है? क्यूँ हम भी सरकारी खजाने से खर्च की जाने वाली योजना बनाने बजट में अपने लिये हिस्से दिये जाने की उम्मीद भरी गुहार पिछले 10 सालों से लगाये बैठे हैं?

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बजट की उलटी गिनती शुरू, पेंशनभोगी ध्यान दें

क्या EPS 95 की पेंशन योजना जब अस्तित्व में लाई गई थी तो उसमें सरकारी बजट से अनुदान का कोई प्रावधान रखा गया था कि पेंशन के फार्मूले से पेंशन की रकम पेंशनरों के लिये कम पड़े तो सरकारी खजाने से उसकी भरपाई की जावेगी?

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन फंस जाएगी,  बढ़ाएं 31 जनवरी की तारीख

अनिल रामदेव कहते हैं कि अरे महंगाई भत्ते से होने वाली भरपाई का प्रावधान तक से भी हमें वंचित रख दिया गया। 1000 रुपये की पेंशन में  देश के लाखों EPS 95 पेंशनर्स अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में कैसे जी रहे होंगे।

क्या संविधान की कसम खाने और देश और समाज की भलाई की दुहाई देने वाली सरकार को directive priciples का अध्याय संविधान के पन्नों में दिखाई नहीं देता, जिसमें सरकार को welfare state की प्रजातांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों के कल्याण के नीति निर्देशक तत्व के अनुपालन के कर्तव्यों का निर्वाह किया जाना का प्रावधान अभिलिखित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं, इम्प्लायर का झंझट खत्म, घर बैठे कीजिए प्रोफाइल अपडेट

पेंशनरों के हक को भिखारी की तरह माना जा रहा

पेंशनरों के हक को भिखारी की तरह माना जा रहा है यही बात गले से नहीं उतर रही है। चाहे हायर पेंशन की बात हो, चाहे न्यूनतम पेंशन की। रवैया एक सा ही दिखाई दे रहा कि कैसे पेंशन देने से बचा जाये। ऐसा है तो पेंशन पेंशन का खेल खत्म ही कर देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Employee News: 5-5 राज्यों की 3 समितियां गठित, Social Security Coverage का खास मॉडल, मार्च में होगा पेश

सरकार की बनाई ट्रस्टी

पेंशनरो की जितनी भी जमा रकम सरकार की बनाई ट्रस्टी ने जमा कर रखी है वो अनुपातिक रूप से वापस कर दी जाए। मांग तो अब यही वाजिब लगती है। हम अपना कल्याण खुद कर लेंगे,सरकार के द्वारा स्थापित EPFO नामक ट्रस्ट पर कोई भरोसा करे तो कितना और कब तक?

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन 7500 रुपए होगी या नहीं, बस चंद समय और

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘क से कमाओ-ख से खाओ’ का नारा देने वाले ईडी वर्क्स अंजनी कुमार रिटायर हो गए, पर ये नहीं छोड़ेंगे पीछा
Next: Chhattisgarh News: फर्जी प्रमाण पत्र केस में चिप्स करा रहा दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड पर FIR

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.