Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में काम किए HSLT श्रमिकों की अटकी पेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में काम किए HSLT श्रमिकों की अटकी पेंशन

29/02/2024 1 minute read
Stuck-pension-of-HSLT-workers-working-in-Bhilai-Steel-Plant
  • ठेका श्रमिक पिछले 7 सालों से बीएसपी के ठेका प्रकोष्ठ एवं वित्त विभाग में अपनी त्रुटि सुधार करने के उपरांत भी उनका केवाईसी नहीं हो पा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पेंशन अगर किसी की रोक दी जाए तो रिटायरमेंट के बाद जिंदगी गुजारना कष्टदायी हो जाता है। भिलाई में ऐसा ही केस सामने आया है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) की स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जेएन ठाकुर से बैठक कर समस्या समाधान की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें :Bokaro Steel Officers Association चुनाव 2024 में बच्चों का एडमिशन बना मुद्दा

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant)  में कार्य कर रहे एचएसएलटी ठेका श्रमिक का सीपीएफ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीपीएफ विभाग में कटता है। लेकिन एचएसएलटी ठेका श्रमिक 35 वर्ष कार्य करने के उपरांत सेवा नियुक्त होने के पश्चात उनका केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उनके पेंशन की राशि नहीं मिल पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant ने जीता इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

ठेका श्रमिक पिछले 7 सालों से बीएसपी के ठेका प्रकोष्ठ एवं वित्त विभाग में अपनी त्रुटि सुधार करने के उपरांत भी उनका केवाईसी नहीं हो पा रहा है। एचएसएलटी ठेका श्रमिकों का केवाईसी अपडेट करने के बाद आरपीएफसी रायपुर कार्यालय में उनका पेंशन फंड का ट्रांसफर होना है, लेकिन केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उनकी राशि बीएसपी प्रबंधन के पास ही जमा है, जिसके कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP में लीज संस्कृति शुरू करने वाले पूर्व CGM अजय बेदी ने दिया वर्क लाइफ बैलेंस का मंत्र

महाप्रबंधक जेएन ठाकुर इस विषय पर जल्द ही कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं कार्यपालक निदेशक वित्त विभाग से बैठक कर निराकरण कर केवाईसी अपडेट करने का आश्वासन दिया है, जिससे कि ठेका श्रमिकों को उनके पेंशन प्राप्त हो सके।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: सेवा सदस्य कर्मचारी-अधिकारी ध्यान दें, 1 मार्च से 30 लाख का बीमा

ठेका श्रमिकों को जल्द मिले एडब्ल्यूए की राशि

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि सेल द्वारा निर्धारित 1400 रुपए एडब्ल्यूए की राशि एवं सेल द्वारा इसके पहले निर्धारित 2300 रुपए एडब्ल्यूए की राशि वेतन से अलग दिलाने की व्यवस्था करें, जिससे कि सीधे ठेका श्रमिकों को एडब्ल्यूए की राशि प्राप्त हो सके। ठेका श्रमिकों को कैंटीन अलाउंस एवं रात्रि भत्ता भी दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant में डकैती, कर्मचारियों के गर्दन पर धारदार हथियार रखकर लूटपाट

सभी विषयों पर महाप्रबंधक जेएन ठाकुर ने बताया कि स्टील ठेका श्रमिक यूनियन की मांग पर ठेका श्रमिकों को उनके पूर्ण वेतन दिलाने के लिए लगातार सुधार किया जा रहा है। ठेका पद्धति में भी सुधार की जा रही है, जिससे कि ठेका श्रमिकों को उनका पूरा वेतन प्राप्त हो एवं 1400 रुपए एडब्ल्यूए देने का आदेश सेल से आ चुका है। जल्द ही ठेका श्रमिकों को देने की प्रक्रिया के विषय पर निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में जहां भरा रहता था कभी पानी, वहीं खड़ी होगी गाड़ी, चकाचक पार्किंग

प्रबंधन के साथ बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक रोहित हरित, प्रबंधक निवेश विजयन, एवं इंटक यूनियन से संजय कुमार साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, सुरेश श्याम कुंवर, मनोहर लाल, आर दिनेश, जसवीर सिंह, गुरुदेव साहू उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Workers Union की पहल पर मॉड्यूल की व्यवस्था, कीजिए श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी सी-ऑफ का आवेदन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के 4 अधिकारी और 35 कर्मचारी रिटायर, विदाई समारोह में पहुंचे बच्चे भी
Next: Bokaro Steel Plant: 39 माह का बकाया एरियर जब तक नहीं, तब तक बायोमैट्रिक अटेंडेंस मंजूर नहीं

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.