Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रंगोली से बनाई दोस्तों की आकृति, लूटी वाहवाही, मारी बाजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रंगोली से बनाई दोस्तों की आकृति, लूटी वाहवाही, मारी बाजी

26/10/2024 1 minute read
Students of Kalyan College made Rangoli for friends, got applause

रसायन शास्त्र के स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, रंगोली और मेहंदी लगाओ स्पर्धाएं आयोजित की गई। सबने की जमकर तारीफ।

  • कल्याण कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग में हुई रंगोली, पोस्टर और मेहंदी लगाओ स्पर्धा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय (Kalyan Post Graduate College) में रंगोली, पोस्टर और मेहंदी लगाओ स्पर्धाएं हुई। रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित स्पर्धा में छात्र और छात्राओं ने अपनी प्रतिभाएं दिखाई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Strike: बीएसपी की तैयारी हाई डेंसिटी CCTV कैमरे, स्पेशल पॉवर से तत्काल थमाएंगे नोटिस, प्रमोशन, यूनियन रजिस्ट्रेशन पर भी खतरा

कल्याण पी.जी कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा 26 अक्टूबर दिन शनिवार को डिपार्टमेंट परिसर में रसायन शास्त्र के स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, रंगोली और मेहंदी लगाओ स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक मेहंदी लगाकर सभी का दिल जीत लिया। रंगोली स्पर्धा में विद्यार्थियों ने अपने सहपाठी और अन्य मित्रों के चेहरे को उतार दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: मामला सुलह में उलझा है, इसलिए हड़ताल करना अवैध, भावी DIC बोले-काम पर आएं कर्मचारी

रंगोली स्पर्धा में स्वेता और रकेश्वरी प्रथम स्थान पर रही।  रश्मि और मनीषा द्वितीय रहे। जबकि रश्मि और छाया तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली स्पर्धा में ऋचा और भावना सांत्वना रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी  एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी

पोस्टर स्पर्धा में प्रिया प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर जानवी रही। तृतीय पायदान पर साक्षी ने स्थान बनाया।
मेहंदी लगाओ स्पर्धा में प्रथम स्थान पर कविता चुनी गई। द्वितीय स्थान पर निशा और रश्मि चयनित हुए। तृतीय पायदान पर ऋचा रही।

ये खबर भी पढ़ें: GM साहब बोले-SAIL हड़ताल में होशियारी मत दिखाना, भरी मीटिंग में नेताओं ने उतारा पानी, BSP गेट की जिम्मेदारी तय

इस कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक रुचि तिवारी और प्राची वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं का चयन किया गया। निर्णायकों में समाज शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक विपाशा चौधरी, अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक पूर्व शर्मा, भौतिक शास्त्र विभाग की धनेश्वरी साहू, वनस्पति शास्त्र विभाग की प्रियंका साहू, सूक्ष्म विज्ञान विभाग की ललिता कुर्रे और गणित विभाग की नेहा सिंह पूरे समय उपस्थित रहीं।

ये खबर भी पढ़ें: ITR: आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख अब 15 नवंबर

कल्याण कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा और रसायन शास्त्र विभाग के एचओडी डॉ.नरेश चंद्र देशमुख ने सभी विजेता सहभागियों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही अन्य छात्रों और छात्राओं को प्रतिभागी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें: ITR: आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख अब 15 नवंबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Strike: पुलिस दरबार में अब बीएसपी प्रबंधन-यूनियन, अहम बैठक संडे को
Next: बोकारो इस्पात संयंत्र: एचएससीएल से बड़ी खबर, एचएमएस का यह दावा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.