
- सभी स्टाफ को बंधक बनाया गया।
- सिक्योरिटी गार्ड की राइफल छिनी।
- पिस्टल की नोक पर जेवरात को लूट लिया।
सूचनाजी न्यूज, आरा। बिहार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अपराधियों के बढ़े मनोबल की वजह से सरकार और प्रशासन पर सवाल उठ गया है। आरा के तनिष्क शो रूम के गार्ड और स्टाफ को बंधक बनाने के बाद लूटपाट की अंजाम को वारदात दिया गया है।
दावा किया जा रहा है कि करीब 25 करोड़ रुपए के सोने के जेवरात को बदमाश अपने साथ ले गए। साथ ह सुरक्षा गार्ड की बंदूक भी ले गए हैं। सीसी टीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गई है। बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तारी के साथ सारे माल बरामद कर लिए जाएंगे।
सोमवार को करीब 8 की संख्या में अपराधी तनिष्क शो रूम में कस्टमर के रूप में आए थे। प्राइवेट गार्ड ग्राहक समझकर बेखौफ होकर बाहर खड़े रहे। बदमाश अंदर घुसे और पिस्तौल निकालकर कर्मचारियों पर तान दिया। सबको एक तरफ किया गया।
सभी स्टाफ को बंधक बनाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की राइफल को छिन लिया गया। पिस्टल की नोक पर सारे जेवरात को लूट लिया।
बिहार के भोजपुर में लुटरों ने तनिष्क का शोरूम को खाली कर दिया है। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शोरूम को सील कर दिया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं।
इस लूट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कर्मी गहनों को बदमाशों से बचाते दिख रही है। बावजूद, उसकी कोशिश नाकाम रही। हथियारों से लैस बदमाशों ने शोरूम कर्मियों को बंधक बनाने के बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया है।