Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान

Azmat ali 03/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant INTUC Union Office Bearers Discuss Safety issues with the CGM

इंटक यूनियन ने स्पष्ट कहा कि “उत्पादन जरूरी है, लेकिन सुरक्षित उत्पादन उससे भी अधिक जरूरी है।” हादसे रोकने में करेंगे मदद।

  • बीएसपी में उत्पादन के साथ सुरक्षा सर्वोपरि।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) पुष्पा एंब्रोस से मुलाकात कर भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षित कार्यप्रणाली, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की सुरक्षा तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता के साथ कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाकर ही बेहतर उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संयंत्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था संयंत्र स्तर, विभाग स्तर एवं कार्यस्थल स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर सुरक्षित कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जा सकती है।

इंटक प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि संयंत्र के सभी विभागों में नियमित सेफ्टी निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। पुराने एवं जर्जर स्ट्रक्चर, शेड, छत एवं उपकरणों का समय-समय पर संधारण किया जाए। कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जाए।

बैठक में प्रमुख सुरक्षा मुद्दे

– संयंत्र के ठेका श्रमिकों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह उच्च गुणवत्ता के पीपीई (PPE) एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण बीएसपी प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए जाएं।

– बोरिया गेट के बाहर ट्रकों के संचालन एवं पार्किंग की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि जाम एवं दुर्घटना की स्थिति से बचा जा सके।

– संयंत्र के अंदर आरएमपी-3, ओएचपी एवं बीसीपीपी-2 जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

– एसएमएस-1 से एमआरडी तक सड़क पर गिरे स्लैग की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

– कार्यस्थलों पर जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं तथा दुर्घटना की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यूनियन ने कहा कि कार्यस्थल पर छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, नियमित निरीक्षण, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों का प्रशिक्षण तथा आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) पुष्पा एंब्रोस ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन संयंत्र में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रहा है। सुरक्षा प्रशिक्षण एवं नियमित निरीक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोरिया गेट के बाहर की यातायात व्यवस्था को लेकर टाउनशिप प्रबंधन एवं पुलिस विभाग से चर्चा कर आवश्यक निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों एवं यूनियन प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही संयंत्र में सुरक्षित उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इंटक यूनियन ने स्पष्ट कहा कि “उत्पादन जरूरी है, लेकिन सुरक्षित उत्पादन उससे भी अधिक जरूरी है।” यूनियन संयंत्र में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रबंधन के साथ निरंतर सहयोग एवं संवाद करती रहेगी।

बैठक में प्रबंधन की ओर से एस.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक एवं सोमन घोष, सहायक महाप्रबंधक एवं यूनियन की ओर से पुरन वर्मा, जी.आर. सुमन, सच्चिदानंद पांडे, गिरिराज देशमुख, विश्वनाथ सिंह साहू, जे.के. सूर्यवंशी, सुरेश श्याम कुंवर, शिव शंकर सिंह, रेशम राठौर, सी.पी. वर्मा, एस.बी. सिंह, गुरुदेव साहू, ताम्रध्वज सिन्हा, राजकुमार, दीनानाथ सिंगसार्वा एवं आर. दिनेश सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार
Next: Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Related Stories

SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.