Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल से निकलेगी टीबी उन्मूलन रैली, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल से निकलेगी टीबी उन्मूलन रैली, पढ़िए डिटेल

21/01/2025 1 minute read
TB eradication rally will start from Sector 9 Hospital, read details

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल पर 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

  • जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा 23 जनवरी को निकाली जाएगी टीबी उन्मूलन रैली।
  • 100 दिनों में टीबी को जड़ से मिटने के लक्ष्य के साथ विभिन्न प्रकार के पहल किये जा रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel Plant) के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र भिलाई (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center Bhilai) द्वारा 23 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे टीबी उन्मूलन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जागरूगता रैली भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु 100 दिवसीय सघन अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: 8 घंटे तक लगातार महामंथन, ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और ईडी एचआर पवन कुमार भी दे गए मंत्र

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र भिलाई (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center Bhilai) से आरम्भ होकर यह रैली सिविक सेंटर पहुंचेगी, जहां नेहरू आर्ट गैलरी के समीप कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रवींद्रनाथ रैली को संबोधित करते हुए टीबी जागरूकता हेतु नागरिकों को प्रेरित करंगे तथा टीबी से सम्बंधित सावधानियों से अवगत कराया जाएगा। जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी को समय रहते डायग्नोस किया जा सके एवं उसका उचित इलाज संभव हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल को सुपर स्पेशलिटी यूनिट बनाने एमओयू साइन, पढ़िए डिटेल

उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र भिलाई (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center Bhilai) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत “निक्षय मित्र” केंद्र के रूप में भी पंजीकृत है, व इस कार्यक्रम के तहत, चिकित्सालय के DOTS (डॉट्स) सेंटर में पंजीकृत टीबी रोगियों को गोद लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: मकर संक्रांति 2025: जमकर पतंग उड़ाइए, पर चाइनीज-नायलॉन मांझे से मत काटिए जिंदगी की डोर, भिलाई निगम ने मारा छापा

और उन्हें चिकित्सालय श्वसन विभाग द्वारा उनके नैदानिक मूल्यांकन, टीबी जांच की मुफ्त सुविधा और फॉलो-अप के साथ-साथ अस्पताल के आहार अनुभाग से आहार पर सलाह और मार्गदर्शन के अलावा, निर्धारित समयावधि पर लैब टेस्ट और रेडियोलॉजिकल मूल्यांकन संबंधी सहायताएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही टीबी डायग्नोस होने वाले मरीजों को निःशुल्क हाई प्रोटीन डाइट सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बीमारी की रिकवरी जल्दी हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: CITU नेता पीई अंताप्पन का निधन, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को देहदान, डाक्टर करेंगे रिसर्च

भारत सरकर की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आह्वान पर चल रहे इस देशव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति नागरिकों को जागरूक करना एवं टीबी को हराने की लिए लोगों के मन में जनचेतना जगाना है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सिंटर प्लांट और एसएमएस-3 के सीजीएम आमने-सामने, खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल पर 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक टीबी उन्मूलन हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 100 दिनों में टीबी को जड़ से मिटने के लक्ष्य के साथ विभिन्न प्रकार के पहल किये जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आलोक वर्मा ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज का संभाला कार्यभार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, टूटी मजदूर के पैर की हड्डी
Next: राउरकेला स्टील प्लांट में 150 टन हॉट मेटल जमीन पर बहा, हर तरफ आग और धुआं ही धुआं

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.