Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तीजा पोरा तिहार: CG की महिलाएं घर ही नहीं, मोर्चा भी संभाल रहीं, CM हाउस में रंगी संस्कृति के रंग में
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

तीजा पोरा तिहार: CG की महिलाएं घर ही नहीं, मोर्चा भी संभाल रहीं, CM हाउस में रंगी संस्कृति के रंग में

14/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Teeja-Pora-Tihar-Women-of-CG-are-not-only-handling-the-house-but-also-the-front-colored-in-the-colors-of-culture-3
  • सीएम भूपेश बघेल भी सपरिवार भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में तीजा पोरा तिहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के निवास में प्रदेश भर से त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। मंच को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रूप से सजाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सीधी भर्ती के पदों पर Stipend का प्रावधान समाप्त

पंडाल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ संगीत कार्यक्रम (Traditional Chhattisgarh Music Program ) में स्थानीय कलाकारों ने माहौल बनाया। लोक संगीत कार्यक्रम में समा बांधा महिलाओं ने लोकगीतों पर जम कर नृत्य किया। सीएम भूपेश बघेल भी सपरिवार भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। पोरा तिहार के विशेष अवसर पर की किसानों के महत्वपूर्ण औजार हल और नांदी बैला की पूजा कर किसानों सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95, Gratuity की समस्या का समाधान कर रहा Ex-Employees Welfare Association BSP & SAIL, कीजिए इन नंबरों पर कॉल

हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोरा-तीजा‘ को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में विशेष इंतजाम किए गए हैं। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Accident पर आया बड़ा अपडेट, लगे गंभीर आरोप

कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े कानून और योजनाओं संबंधित सवाल जवाब प्रतियोगिता (Question Answer Competition) हुई। कार्यक्रम में शासन द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेसी बोले-प्रगति यात्रा में बह रही विकास की गंगा, सेक्टर 6 वासियों को मिली सौगात

महिलाओं के रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ शासन (Chhattisgarh Government) द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयास के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं की सुरक्षा और स्वालंबन के लिए छत्तीसगढ़ शासन विशेष प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए सभी महिलाओं का अभिवादन कर पर्व की बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने

पोरा-तीजा तिहार में रंग-बिरंगे परिधानों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। मुख्यमंत्री निवास (CM House) में तीज मनाने आयी महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी है।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने

जानिए मुख्यमंत्री ने तीजा-पोरा तिहार पर क्या-क्या कहा…

–मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि हर साल की तरह पोरा तिहार के अवसर पर हम अपनी बहनों को अपने निवास में आमंत्रित करते हैं। आप सभी बड़े उत्साह के साथ आए, आप सभी को तीजा पोरा तिहार की बहुत शुभकामनाएं।

-मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अंग्रेजी स्कूल (Government English School) खोला है, जहां गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : समय से पहले स्टील मेटल, इंजीनियरिंग फेडरेशन का चुनाव, त्यागी, राजेंद्र सिंह और संजय वढ़ावकर के हाथ सत्ता, हरभजन सिद्धू ने दिया-वोट पर चोट का नारा

-हमारा लगातार प्रयास है कि हम सब लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाएं।

-उन्होंने कहा कि आज महिलाएं घर ही नहीं संभाल रही है, बल्कि मोर्चा भी संभाल रही हैं। महिलाएं सर्च ऑपरेशन (Search Operation) में जाती है। ऐसा ट्रूप बना है जो इस काम को बखूबी अंजाम दे रही है।

-प्रदेश में जो भी अतिथि आते हैं, महिलाओं को लेकर उनकी धारणाएं बदली है।

ये खबर भी पढ़ें :  बीएसपी अफसरों का तनाव दूर किया रामकृष्ण मिशन के वक्ताओं ने

–छत्तीसगढ़ की महिलाएं जागरूक है और वह सक्रियता के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेती हैं।  इसलिए जब आप प्रदेश की सारी योजनाएं देखेंगे तो पाएंगे कि इन्हें महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

–छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान न्याय योजना, श्रमिक हितैषी योजना, गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं से लगभग 1 लाख 75 हज़ार करोड़ सीधे प्रदेशवासियों के खाते में भेजी गई है।

ये खबर भी पढ़ें :  दुर्ग में खुल रहा सी-मार्ट, महिलाओं को मिलेगा अपना प्रोडक्ट बेचने का बाजार

-तीजा के अवसर पर ऐसा मानते है कि जब महिलाएं मायके जाती है तब बारिश होती है। आप देख रहे हैं कि पिछले दो-तीन दिन से अच्छी बारिश हो रही है।

-पिछले 5 सालों में हमारे प्रदेशवासियों और आप बहनों के अकाल-दुकाल नहीं पड़ा है।

–मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को सरकारी नौकरी (Govt Job) नहीं मिलेगी। हमने प्रदेश में महिलाओं का मान बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक ने खोला विकास का पिटारा, सेक्टर में बनाएंगे स्मार्ट सड़क, बैडमिंटन ग्राउंड का  लोकार्पण

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया

कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया (Women and Child Development Minister Smt. Anila Bhediya) ने कहा की छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला लोक पर्व का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें :  घर का बच्चा न बिगड़े, इसलिए माताओं-बहनों को ध्यान देना होगा, कांग्रेस सरकार बदलना होगा-पाण्डेय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: कोलकाता हाईकोर्ट ने SAIL की याचिका की खारिज, अधिकारियों के खाते में आएगा 30-40% बकाया पर्क्स, लाखों में रकम
Next: छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार ने दिया एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.