Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टैंक भिलाई का मॉडल चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टैंक भिलाई का मॉडल चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

Azmat ali 23/11/2025 1 minute read
The Model of Government Higher Secondary School, Maroda Tank, Bhilai has been selected for the fourth time at the National Level

प्राचार्य मित्रा राय चौधरी ने दोनों छात्रों एवं मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को बधाई दी। भिलाई के छात्रों ने छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित।

  • रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (RIE), भोपाल में 18 से 23 नवंबर तक आयोजित की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टैंक, जिला दुर्ग के छात्र सौरभ चंद्राकर एवं नितीश साहू ने विद्यालय और प्रदेश का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। दोनों विद्यार्थियों ने व्याख्याता सुष्मिता मिश्रा एवं चंद्राणी देवांगन के मार्गदर्शन में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

यह प्रदर्शनी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (RIE), भोपाल में 18 से 23 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति से पूर्व मॉडल को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया था।

जहाँ सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में चयनित होने के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रस्तुति के दौरान मॉडल को वैज्ञानिक सटीकता, पर्यावरण आधारित उपयोगिता और नवाचार के लिए निर्णायकों एवं दर्शकों से उल्लेखनीय प्रशंसा प्राप्त हुई।

विद्यालय के इतिहास के साथ-साथ यह उपलब्धि राज्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टैंक छत्तीसगढ़ का पहला विद्यालय बना है जिसके मॉडल का चौथी बार राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चयन हुआ है।

यह उपलब्धि शासकीय विद्यालयों की प्रतिभा, संसाधनों के सार्थक उपयोग तथा वैज्ञानिक शिक्षा के प्रसार का प्रमाण है। इस चयन में मार्गदर्शक व्याख्याता सुष्मिता मिश्रा एवं चंद्राणी देवांगन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने मॉडल के अनुसंधान, निर्माण, तकनीकी सुधार एवं प्रस्तुति की तैयारी में विद्यार्थियों का सतत मार्गदर्शन और सहयोग किया।

विद्यालय की प्राचार्य मित्रा राय चौधरी ने दोनों छात्रों एवं मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय ऐसे शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक अवसरों के लिए हमेशा सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करता रहेगा।

उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य शासकीय विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा आगे भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाउस लीज आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, मीटिंग में उठी आवाज-अस्पताल और स्कूल राज्य सरकार को बीएसपी करे हैंडओवर
Next: SAIL Big News: कर्मचारी होंगे सस्पेंड, इंक्रीमेंट डाउन और बर्खास्त, एक्शन की गाइडलाइन जारी

Related Stories

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.