Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार

04/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
The-number-of-car-buyers-in-Chhattisgarh-increased-by-one-third-in-one-year-8143-cars-were-sold-in-Raipur-and-3515-in-Durg-district

-रायपुर आरटीओ में सबसे ज्यादा 8,143 मोटरयानों का हुआ पंजीयन।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर (Mohamad Akbar) के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग (Traffic Department) द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सहित जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवाचारी पहल जारी है। इस तारतम्य में वाहनों की खरीद-बिक्री की सुविधा के फलस्वरूप प्रदेश में लगातार मोटरयानों के पंजीयन की संख्या बढ़ती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग

प्रदेश में अगस्त 2022 में 30,236 मोटरयानों का पंजीयन हुआ था। वहीं, अगस्त 2023 तक 39,509 मोटरयानों का पंजीयन हो चुका है। वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में मोटरयानों के पंजीयन में लगभग एक तिहाई अर्थात् 30.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा (Transport Commissioner Dipanshu Kabra) से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में अगस्त 2022 से अगस्त 2023 तक रायपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत सबसे ज्यादा 8,143 मोटरयानों का पंजीयन हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग

इनमें सरगुजा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (Surguja Regional Transport Office) अंतर्गत 1,710, बिलासपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (Bilaspur Regional Transport Office) अंतर्गत 3,213, दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत 3,515, जगदलपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंतर्गत 1,169 मोटरयानों का पंजीयन हुआ है। इन वाहनों में ट्रैक्टर, एम्बुलेंस, बस, ई-रिक्शा, माल वाहक, हारवेस्टर, टैक्सी (कैब), मोटरसाइकिल, भारी वाहन आदि मोटरयान शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार

इसी तरह जिला परिवहन कार्यालय (District Transport Office) अंतर्गत बैकुंठपुर में 637, बालोद में 724, बलोदाबाजार-भाटापारा में 1,178, बलरामपुर में 593, बेमेतरा में 641, बीजापुर में 264, दंतेवाड़ा में 389, धमतरी में 1,090, गरियाबंद में 479, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में 325, जांजगीर-चांपा में 1,917, जशपुर में 958, कांकेर में 1,147, कवर्धा में 961, कोंडागांव में 738, कोरबा में 2,084, महासमुंद में 1,409, मुंगेली में 660, नारायणपुर में 225, राजनांदगांव में 1,999, सुकमा में 245, सूरजपुर में 559 और रायगढ़ में 2,537 मोटरयानों का पंजीयन हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर भिलाई की शाम होगी खास, कला मंदिर में एक शाम-श्याम के नाम, आप भी आइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक दिवस पर भिलाई की शाम होगी खास, कला मंदिर में एक शाम-श्याम के नाम, आप भी आइए
Next: देशभर से 150 से ज्यादा सर्जन जुटे भिलाई में, रीजनल रिफ्रेशर कोर्स सम्मेलन से बड़ी जानकारी

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.