Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देशभर से 150 से ज्यादा सर्जन जुटे भिलाई में, रीजनल रिफ्रेशर कोर्स सम्मेलन से बड़ी जानकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

देशभर से 150 से ज्यादा सर्जन जुटे भिलाई में, रीजनल रिफ्रेशर कोर्स सम्मेलन से बड़ी जानकारी

04/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
More-than-150-surgeons-from-across-the-country-gathered-in-Bhilai-big-information-from-the-Regional-Refresher-Course-Conference
  • जेएलएन अस्पताल द्वारा सर्जनों हेतु रीजनल रिफ्रेशर कोर्स का सफल आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य चिकित्सालय पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (Pandit Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center) के सर्जरी विभाग (Surgery Separtment) ने एएसआई (ASI) के तत्वाधान में 01 से 03 सितंबर तक रीजनल रिफ्रेशर कोर्स (आरआरसी) सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। रीजनल रिफ्रेशर कोर्स (Regional Refresher Course) (आरआरसी) एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (Association of Surgeons of India) (एएसआई) का एक प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रम है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार

कार्यक्रम में देशभर के 150 से अधिक प्रशिक्षु सर्जनों और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) के प्राध्यापकगणों ने भाग लिया। 1 सितंबर को बीएमडीसी में प्रशिक्षु सर्जनों हेतु सर्जिकल कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में लगभग 100 प्रशिक्षु सर्जनों को टांके और गांठ लगाने, आंत एनास्टोमोसिस के साथ ही सर्जरी की जटिल विधियों विशेषकर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के बारे में सीनियर सर्जनों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर भिलाई की शाम होगी खास, कला मंदिर में एक शाम-श्याम के नाम, आप भी आइए

रीजनल रिफ्रेशर कोर्स के मुख्य सम्मेलन का आयोजन भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में 2 और 3 सितंबर को किया गया था, जिसमें 150 से अधिक प्रतिनिधियों और चिकित्सकीय संकायों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में एसोसिएशन ऑफ सर्जन के अध्यक्ष डॉ संजय जैन, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) के उपाध्यक्ष डॉ एस के मिश्रा सहित एनबीई के कार्यकारी निदेशक और उपाध्यक्ष डॉ मीनू बाजपेयी उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में डेंगू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने CM, विधायक, मेयर को लिया लपेटे में

पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के ठाकुर ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सभी प्रतिनिधियों और संकायों का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ पी बिनायके के नेतृत्व में एनबीई के दो शीर्ष अधिकारियों की टीम ने 2 सितंबर को अस्पताल का दौरा किया। वे अस्पताल के बुनियादी ढांचे, चिकित्सकीय सेवाओं और अस्पताल में चल रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों से बहुत अधिक प्रभावित हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) द्वय डॉ विनीता द्विवेदी और डॉ राजीव पाल ने दौरे के दौरान अतिथियों के साथ चिकित्सकीय सेवाओं और शिक्षाविदों से संबंधित छात्रों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग

आरआरसी (RRC) के आयोजन समिति के सचिव एवं सर्जरी विभाग (Surgery Department) के मुख्य सलाहकार व सर्जरी विभाग के यूनिट हेड डॉ मनीष देवांगन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मेलन छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार आयोजित किया गया, यह पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के लिए गौरव की बात है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

3 सितंबर को आरआरसी (RRC) के समापन समारोह की अध्यक्षता पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer) प्रभारी डॉ रवींद्रनाथ एम ने की और इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए हुए सभी चिकित्सकीय संकायों और प्रशिक्षु सर्जनों (Trainee Surgeons) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मेलन के भव्य आयोजन के लिए सर्जरी विभाग की टीम के सदस्यों विशेषकर चीफ कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ पराग गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट डॉ धीरज शर्मा, कंसल्टेंट डॉ राजशेखर राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ मयंक कुमार सहित सभी डीएनबी छात्रों को बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus: प्रेजेंटेशन के झांसे में न फंसे NJCS, 25 नेता को भेजा बोनस फंड का ब्यौरा

डॉ रवींद्रनाथ (Dr. Ravindranath) ने सर्जन्स क्लब, दुर्ग-भिलाई के कोषाध्यक्ष डॉ तरूण नायक को भी उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नवोदित सर्जनों के कौशल और षिक्षण कला को बढ़ाने हेतु इस प्रकार के सम्मेलनों के आयोजन की आवश्यकता भी व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें : NJCS से ढिलाई, SAIL में टाल-मटोल की नीति आई, क्या होगी आर-पार की लड़ाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार
Next: बीएसपी की 2 पानी टंकी एक साथ ढह गई, मेंटेनेंस आफिस चपेट में, सेक्टर-3 व 4 में पानी सप्लाई ठप

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.