Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • खुर्सीपार के युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश, कहा-झूठ बताकर ले विधायक निवास और पहनाया कांग्रेसी गमछा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

खुर्सीपार के युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश, कहा-झूठ बताकर ले विधायक निवास और पहनाया कांग्रेसी गमछा

23/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
The-youth-of-Khursipar-region-entered-the-BJP
  • कार्यकर्ताओं ने बताया कि भिलाई ने जिस युवा विधायक को विकास के लिए चुना था वो आज भिलाई की बदहाल स्थिति के जिम्मेदार हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। छावनी क्षेत्र के युवाओं पर कांग्रेस और भाजपा की नजर है। एक दिन पहले कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसके अगले दिन ही भाजपा ने पलटवार कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के भिलाई के विकास के प्रति उनकी सोच से प्रभावित होकर खुर्सीपार दुर्गा मंदिर वार्ड के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।

इन कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि भिलाई ने जिस युवा विधायक को विकास के लिए चुना था वो आज भिलाई की बदहाल स्थिति के जिम्मेदार हैं। लोगों से झूठे वादे और युवाओं से की गई वादाखिलाफी से क्षुब्ध होकर हम भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL के डिप्लोमा इंजीनियर कर सकेंगे रेगुलर BE, B.Tech, BSP ने इन शर्तों के साथ जारी किया सर्कुलर, रावतपुरा यूनिवर्सिटी ने खोले द्वार

इनमें कई ऐसे कार्यकर्ता भी शामिल हैं जिन्हें गत दिवस विधायक समर्थकों द्वारा झूठ बोलकर विधायक निवास ले जाया गया और गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया गया। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विकास की पर्याय है। अंत्योदय के लक्ष्य के साथ भाजपा सदैव जनहित में समर्पित रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत का लोहा माना है।

ये खबर भी पढ़ें:GODs पावर मेरे पास: शिवानी दीदी का मंत्र-जीवन में क्षमा करने के लिए हर समय रहें रेडी

निश्चित ही जिस पार्टी ने हमेशा झूठे वादे किये हैं और लोगों को ठगा है, वह सच भिलाई के युवाओं के सामने है और इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित में सेवा करने के उद्देश्य से भाजपा में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भिलाई को बदहाल कर दिया, शिक्षाधानी की छवि धूमिल की, इतना ही नहीं इन्होंने तो गरीबों के राशन तक की कालाबाजारी की है। अब ये लोग युवाओं को झूठ बोलकर जबरन कांग्रेस का सदस्य भी बना रहे हैं, झूठ बोलने का इनका स्वभाव कभी नहीं बदल सकता।

ये खबर भी पढ़ें:छावनी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुजल यादव, राजेश कुमार, कुलदीप, पुष्कर, शिवशंकर चौधरी, अरविंद चौधरी, संजय कुमार शाह, अमित चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, विकास चौधरी, दीपक सिंह, साहिल मिश्रा, आकाश तिवारी, मनीष कौशिक, मंटू शर्मा, मनीष चौधरी, विजय चौधरी, प्रदीप शर्मा, विशाल चौधरी, विश्वजीत मंडल, सनित मंडल, कुणाल, राहुल शर्मा, आदित्य चौधरी, रवि शर्मा, रोशन साव, मनीष शर्मा, देवचंद कौशिक, अमित चौधरी, आदित्य गंधर्व, चंदन कुमार, चंदन यादव, शुभम नाथ तिवारी, अभय चौधरी, विकास गोंड, चंद्रशेखर कौशिक, अभिषेक कौशिक, प्रतीक चौधरी, आदित्य चौधरी, नितिन गुप्ता, आकाश तिवारी, तुषार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश कुमाार, सिद्धार्थ कुमार चौधरी, आदित्य अग्रवाल, स्वास्तिक चौधरी, शुभम पोलई, अमन पाण्डेय, दीपांशु, निखिल यादव, प्रदीप, अमन कौशिक, विश्वजीत वर्मा आदि शामिल हैं।

सभी कार्यकर्ताओं ने खुलकर इस बात को स्वीकारा कि कांग्रेस विधायक केवल झूठ बोलते हैं, युवाओं को हमेशा उन्होंने अपने मतलब के लिए इस्तेमाल किया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में भिलाई अपनी पहचान खो चुका है, शहर में खुलेआम जुआं सट्टा चल रहा है, अवैध शराब बिक रही है। भिलाई में अपराध का स्तर इतना बढ़ गया है कि हमारी माताएं-बहनें स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मनीष पाण्डेय, जयशंकर चौधरी, जोगिंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के Steel Plant धधक रहे ठेका मजदूरों के गुस्से से, हक-अधिकार के लिए किसी दिन फूटेगा गुस्सा
Next: Bhupesh Baghel का युवाओं से भेंट-मुलाकात: राजनीति में आने की अपील, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापकों की होगी नियुक्ति

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.