Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के 2 अधिकारियों के घर चोरी, लाखों का माल पार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के 2 अधिकारियों के घर चोरी, लाखों का माल पार

17/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Theft-in-the-houses-of-2-officers-of-Bokaro-Steel-Plant

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट की टाउनशिप में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। लगातार आवास का ताला तोड़ कर हो रहे चोरी की वारदात से अधिकारी परेशान हो चुके हैं।

बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल के अधिकारी स्वेताभ कुमार के क्वार्टर नंबर 2058 एवं उनके ऊपर के क्वाटर नंबर 2060 में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

स्वेताभ कुमार खुद की शादी के लिए शहर से बाहर हजारीबाग गए हुए थे। 2060 निवासी एके प्रसाद सपरिवार एक शादी समारोह में शाम को ही सेक्टर-2 में अपने रिश्तेदार के घर गए थे, जिन्हे रात में ही लौटना भी था, पर शादी देखने के लिए रात में रुक गए। सुबह घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिला।

क्वार्टर नंबर 2060 में एक सेवानिवृत्त अधिकारी रहते थे, उनके घर से लभग आठ से नौ लाख के जेवरात एवं स्वेताभ के घर से तकरीबन डेढ़ लाख का सामान चोरी हो गया है।

शहर में फिर से बढ़ रही चोरी की वारदात से लोग चिंतित हैं। कुछ दिन पहले ही सेक्टर 6A में ही तीन क्वार्टर में इसी तरह के चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं से अधिकारियों में भय का माहौल है।

अधिकारियों का एक वर्ग सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचा और पुलिस प्रशासन और मीडिया को इस घटना की सूचना दी। अजय पांडेय-वरीय प्रबंधक वित्त एवं लेखा ने एसपी प्रियदर्शी आलोक को इस बात से अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। मौके पर रवि भूषण, अजय पांडेय, राहुल प्रियदर्शी, नागमणि, अभिरंजन और नरोत्तम के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Strike: संयुक्त यूनियन 19 को बोरिया गेट पर करेगी हंगामा, सांसद विजय बघेल का भी खटखटाएगी दरवाजा
Next: Bhilai Township: लीज ट्रांसफर केस की डीड रजिस्ट्री को लेकर बड़ी खबर

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.