Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड, पत्नियों को सर्टिफिकेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड, पत्नियों को सर्टिफिकेट

12/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
These-employees-of-Bhilai-Steel-Plant-received-Shiromani-Award-wives-received-certificates

कोक ओवन के कर्मचारी शिरोमणी पुरस्कार से हुए सम्मानित।
सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने का मंत्र।
अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणी पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में 11 जून 2024 को कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) तरूण कनरार उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: NDA सरकार, 7500 रुपये मासिक पेंशन, डीए, चिकित्सा लाभ पर बड़ी खबर

तरुण कनरार ने शिरोमणि पुरस्कार समिति द्वारा अनुशंसित, मास्टर आपरेटर (बैटरी आपरेशन) मेराज अकरम एवं मास्टर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल मेंट.) घनाराम कोशरे को मई 2024 के लिए, कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

तरूण कनरार ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए, सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: PF ट्रस्ट विवाद होगा हल या सरकार देगी EPFO का साथ

कार्यक्रम में ये अधिकारी बने गवाह

इस समारोह में महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) समीर राय चौधरी, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) पीवीवीएस मूर्ति, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) बी पासवान, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) बीसी मंडल, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) पीएम राजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) टीके मुखर्जी, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) डीके सामंतरे, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) के नन्द कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) प्रदीप कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (सीओसीसीडी) निशांत कामडे सहित अन्य अधिकारीगण उपास्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: शपथ लेते ही PM Modi के पास पहुंचा पेंशनभोगियों का  E-mail, होने वाला है कुछ बड़ा

उपस्थित सभी अनुभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों ने भी पुरस्कार विजेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं संचालन कार्मिक अधिकारी एमटीटी (एचआर-एलएंडडी) मारेपल्ली तन्मयी द्वारा किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee Pension: सारी उम्र नौकरी के बाद केवाइसी के नाम पर अटकी पेंशन, SAIL BSP-EPFO पर सवाल
Next: Bhilai Steel Plant: लाइसेंस पर 650 स्क्वायर फीट तक के आवास और सब्जेक्ट टू वेकेशन पर BIG NEWS

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.