Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL और Coal India अधिकारियों के घर विजिलेंस के नाम पर फिल्मी स्टाइल में 3 महीने में सोना लूट की तीसरी वारदात, Same Pattern
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL और Coal India अधिकारियों के घर विजिलेंस के नाम पर फिल्मी स्टाइल में 3 महीने में सोना लूट की तीसरी वारदात, Same Pattern

15/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Third-incident-of-gold-loot-in-3-months-in-film-style-in-the-name-of-vigilance-from-the-houses-of-SAIL-and-Coal-India-officials-3
  • दक्षिण भारतीय परिवार निशाने पर। तीनों वारदात सुबह 10 बजे के आसपास हुई। अफसर के आफिस जाने के बाद वारदात।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विजिलेंस छापेमारी के नाम पर दहशत फैलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वालों का गिरोह सक्रिय हो गया है। इनके निशाने पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India)-सेल (SAIL) और कोल इंडिया (Coal India) के अधिकारी आ गए हैं। दक्षिण भारतीय परिवार को ही निशाना बनाया गया है। वारदात का तरीका भी एक जैसा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Engineer’s Day 2023: BSP DIC अनिर्बान दासगुप्ता को मिलेगा लाइफ टाइम इंजीनियरिंग एक्सीलेंस अवार्ड, इधर-CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

पिछले तीन महीने के अंदर तीसरी वारदात को अंजाम दिया गया है। घर से सोना और कैश लेकर फरार होने वाले सक्रिय हैं। इसलिए आप सतर्क हो जाइए। घर पर किसी भी अनजान व्यक्ति को घुसने मत दीजिए। घर का दरवाजा मत खोलिए। अगर, आपके आसपास कोई ऐसा संदिग्ध है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के BRM ने तोड़ा अपना ही प्रोडक्शन रिकॉर्ड

पिछले तीन महीनों में तीन स्वर्ण आभूषणों (Gold Jewelery) की चोरी की कहानी ने सबको दहला दिया है। सेल इकाई (SAIL UNIT) इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) के जनरल मैनेजर वेणु गोपाल राव के घर पर गुरुवार को लूट की वारदात को सीबीआई अफसर के रूप में दी गई।

ये खबर भी पढ़ें :  SEFI की कानूनी लड़ाई से SAIL के 15000 व BSP के 4000 अफसरों को मिलेगा लाखों रुपए बकाया पर्क्स -सेल बोर्ड सदस्यों के विदेश दौरे का खामियाजा

इस्को आफिसर्स एसोसिएशन (IISCO Officers Association ) के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन का कहना है कि लगातार तीन वारदात फिल्मी स्टाइल में दी गई है। सबका नेचर एक जैसा ही है।

पहली चोरी 22 जुलाई (शनिवार) 2023 को सुबह 10 बजे डॉ. स्वाति रेड्डी के घर में हुई है। वह एक दक्षिण भारतीय परिवार से हैं। चोर पीड़िता के फ्लैट पर गया और बताया कि मां, आपकी बेटी को बर्नपुर अस्पताल में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छापेमारी के लिए फ्लैट पर आ रही है। इसलिए सारा कीमती सामान इकट्ठा कर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL चेयरमैन साहब…! Bonus के लिए जल्द बुलाएं मीटिंग, अब और न कराएं इंतजार

मैडम ने सारा सोना और अन्य कीमती सामान इकट्ठा कर लिया और उसके बाद वे सारा सामान लेकर बिना हेलमेट के स्कूटी से लेकर भाग गया।
दूसरी चोरी 23 अगस्त (बुधवार) 2023 को सुबह 10 बजे चितरंजन में एक दक्षिण भारतीय परिवार के घर में हुई, जो ईस्टर्न कोलफील्ड्स-इसीएल में एक अधिकारी हैं। घटना भी इसी तरह की कार्यप्रणाली से की गई थी। चोर पीड़िता के फ्लैट पर गया और बताया कि उसे विजिलेंस डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट के विनोद नायर होंगे Volleyball Championship के मुख्य रेफरी

पुलिस छापेमारी के लिए फ्लैट पर आ रही है। इसलिए सारा कीमती सामान इकट्ठा कर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। मैडम ने सारा सोना और अन्य कीमती सामान इकट्ठा कर लिया और उसके बाद वे सारा सामान ले गए और बिना हेलमेट के स्कूटी लेकर भाग गया।

तीसरी चोरी 14 सितंबर (बुधवार) 2023 को आइएसपी एसएमएस के जीएम वेणु गोपाल राव के घर टीएस फ्लैट्स सी-5 में हुई है। यह भी एक दक्षिण भारतीय परिवार से हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 हायर पेंशन: FD तोड़े बगैर EPFO में जमा करें लाखों रुपए, यह है तरीका

घटना को भी इसी तरीके से अंजाम दिया गया था। चोर पीड़ित के फ्लैट पर गया और बताया कि सर को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छापेमारी के लिए फ्लैट पर आ रही है। इसलिए सारा कीमती सामान इकट्ठा कर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। मैडम ने सारा सोना और अन्य कीमती सामान इकट्ठा कर लिया और उसके बाद वे सारा सामान लेकर  बिना हेलमेट के स्कूटी से फुर्र हो गया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL ISP के GM वेणु गोपाल के घर आई फर्जी CBI, 200 ग्राम सोना, 25 हजार कैश लेकर फरार

जानिए पिछली तीन चोरियों में समानता के बारे में

-दक्षिण भारतीय परिवार।
-स्कूटी का इस्तेमाल बिना हेलमेट के।
चोरी के तरीके एक जैसे हैं।
चोरी का समय सुबह 10 बजे के आसपास है।
चोरी करने वाला व्यक्ति अकेला है।
दो चोरियां बुधवार वाले दिन हुईं।
जो चोरियां हुई उनकी प्लानिंग एक जैसी है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Durgapur Steel Plant: एक्सपांशन प्रोजेक्ट से पहले बवाल, अधिकारियों पर हमला, CISF ने किया लाठीचार्ज, पथराव, आगजनी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ की सबसे सुंदर और स्मार्ट सड़क बनेगी खुर्सीपार में, CCTV कैमरे, साउंड सिस्टम पर गूंजेगा भजन और एसी बस स्टैंड
Next: EPS 95 पेंशन पर एक और अपडेट, 36 लाख एरियर, 37 हजार पेंशन और 30 लाख की सीधी बचत

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.